कौन खेलेगा IPL 2025 का फाइनल, हरभजन ने कर दी भविष्यवाणी

IPL 2025 Final Teams : आईपीएल 2025 अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ चला है। मैच दर मैच प्लेऑफ के समीकरण बनते बिगड़ते दिख रहे हैं। ऐसे में पूर्व धाकड़ स्पिनर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने सभी 10 टीमें के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को आरसीबी और सीएसके के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान इस साल के फाइनल में भिड़ने वाली टीमों के नाम की भविष्यवाणी की है।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 4 2025, 21:03 IST
इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंतImage Credit : IPL/BCCI01 / 05

इन दो टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

हरभजन सिंह का मानना है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों का सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है।

शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमेंImage Credit : IPL/BCCI02 / 05

शानदार फॉर्म में हैं दोनों टीमें

हरभजन सिंह का मानना है कि दोनों टीमें इस बार शानदार फॉर्म में हैं। आरसीबी ने अबतक खेले 11 मैच में से 8 में जीत दर्ज करके अपनी जगह प्लेऑफ में तकरीबन पक्की कर ली है।​

संतुलित है आरसीबी की टीमImage Credit : IPL/BCCI03 / 05

संतुलित है आरसीबी की टीम

भज्जी का मानना है कि 18 साल से आईपीएल में खिताबी जीत का इंतजार कर रही आरसीबी की टीम इस बार संतुलित है और अलग तरह की क्रिकेट खेल रही है। टीम पूरी तरह विराट कोहली पर निर्भर नहीं है। हर मैच में टीम की जीत में कोई नया खिलाड़ी हीरो बनकर उभर रहा है।​

मुंबई दे रही है सबको टक्करImage Credit : IPL/BCCI04 / 05

मुंबई दे रही है सबको टक्कर

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम खराब शुरुआत के बाद विजय रथ पर सवाल हो गई है और लगातार छह मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में एंट्री के मुहाने पर पहुंच गई है। इसी अंदाज में अगर मुंबई खेलती रही तो टॉप-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने में सफल रहेगी।​

खत्म होगा आरसीबी का खिताबी सूखा?Image Credit : IPL/BCCI05 / 05

खत्म होगा आरसीबी का खिताबी सूखा?

मौजूदा सालों से आईपीएल ट्रॉफी की बाट जोह रहे आरसीबी के प्रशंसकों का सपना इस बार निश्चित कौर पर खत्म हो जाएगा। हालांकि आरसीबी की टीम और उसके फैन्स इस बार अपनी जीत की भूख को जाहिर नहीं कर रहे हैं और केवल खेल पर अपना ध्यान लगा रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!