100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले 11 बल्लेबाज, जुड़ गया है एक नया नाम

Batsman Who Have Scored Hundred In 100th Test Match: आयरलैंड क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच इस समय 2 टेस्ट मैचों की सीरीज (BAN vs IRE Test Series 2025) खेली जा रही है। सीरीज में इस समय दूसरा टेस्ट मैच (Bangladesh vs Ireland 2nd Test) चल रहा है। इस टेस्ट मैच (BAN vs IRE 2nd Test Match) में बांग्लादेश की टीम (Bangladesh National Cricket Team) पहले बल्लेबाजी करने के लिए पिच पर उतरी और मैच के दूसरे दिन उन्होंने एक बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिए। दूसरे दिन एक नया इतिहास भी रचा गया जब टीम के 38 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने शतक लगाते हुए एक नया टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (Test Cricket Record) बना डाला। अब वो एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसके बारे में आपको यहां हम बताने जा रहे हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Nov 20 2025, 13:03 IST
100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्टImage Credit : X/ICC01 / 08

100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

किसी भी क्रिकेटर के लिए टेस्ट क्रिकेट करियर का 100वां टेस्ट मैच बहुत महत्वपूर्ण और खास होता है। ये एक ऐसा मील का पत्थर है जो हर खिलाड़ी के खाते में नहीं आता। जो इस मुकाम तक पहुंच जाते हैं, उनमें भी चुनिंदा खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के 100वें मैच में शतक लगाने का कमाल किया है। अब तक ये लिस्ट 10 खिलाड़ियों के नाम से सजी थी। आखिरी बार ये कमाल 2022 में देखने को मिला था और अब तीन साल बाद इस लिस्ट में 11वें खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है। आइए देखते हैं कौन हैं वो 11 खिलाड़ी जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाई है।

कॉलिन कॉड्रीImage Credit : X/ICC02 / 08

कॉलिन कॉड्री

इस सफर की असल शुरुआत जुलाई 1968 में हुई थी जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में पहली बार कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 100वां मैच खेलने उतरा था। वो खिलाड़ी थे माइकल कॉलिन कॉड्री। इस बल्लेबाज ने 100 टेस्ट खेलने वाला पहला खिलाड़ी बनकर इतिहास तो रच दिया था, लेकिन वो इसको एक कदम आगे ले गए और 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली थी।

जावेद मियांदाद और गॉर्डन ग्रीनिजImage Credit : X/ICC03 / 08

जावेद मियांदाद और गॉर्डन ग्रीनिज

अपने टेस्ट करियर के 100वें मैच शतक लगाने का कमाल इसके बाद जावेद मियांदाद ने 1989 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान लाहौर में किया जब उन्होंने अपने 100वें मैच में 145 रनों की पारी खेली। वहीं, तीसरे नंबर पर आते हैं वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज जिन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सौवां टेस्ट मैच खेलते हुए 149 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा।

एलिक स्टीवर्ट और इंजमाम उल हकImage Credit : X/ICC04 / 08

एलिक स्टीवर्ट और इंजमाम उल हक

लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान एलिक स्टीवर्ट जिन्होंने 2000 में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 100वें मैच 105 रनों की पारी खेली। जबकि पांचवें नंबर पर हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक जिन्होंने भारत के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में अपने 100वें टेस्ट मैच के दौरान 184 रनों की शानदार पारी को अंजाम दिया था।

रिकी पोंटिंग का कमाल सबसे खासImage Credit : X/ICC05 / 08

रिकी पोंटिंग का कमाल सबसे खास

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं लेकिन सबसे खास उपलब्धि के साथ। दरअसल, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेले गए सिडनी टेस्ट में अपने करियर का 100वां मुकाबला खेला और इस मैच की दोनों ही पारियों में उन्होंने शतक लगा दिए। वो 100वें टेस्ट में दो सेंचुरी लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली पारी में 120 रन और दूसरी पारी में नाबाद 143 रन बनाए थे।

ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमलाImage Credit : X/ICC06 / 08

ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लिस्ट में सातवें पायदान पर हैं। स्मिथ ने 2012 में खेले गए ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में स्मिथ ने 131 रनों की पारी खेली थी। वहीं, आठवें नंबर पर हैं उन्हीं के देश के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला जिन्होंने 2017 में जोहानिसबर्ग टेस्ट के दौरान अपने 100वें टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी।

रूट और वॉर्नर, लिस्ट के दो डबल सेंचुरियनImage Credit : AP07 / 08

रूट और वॉर्नर, लिस्ट के दो डबल सेंचुरियन

इस सूची में नौवें और दसवें नंबर पर हैं इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर। यही दोनों बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने का कमाल किया है। जो रूट ने 2021 में चेन्नई टेस्ट के दौरान भारत के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट मैच में 218 रनों की पारी खेली थी। जबकि दसवें स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर जिन्होंने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला और उस मैच में 200 रनों की बेमिसाल पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया था।

अब तीन साल बाद 11वां नाम भी जुड़ गयाImage Credit : Instagram/BangladeshTigers08 / 08

अब तीन साल बाद 11वां नाम भी जुड़ गया

डेविड वॉर्नर द्वारा 2022 में अपने 100वें टेस्ट मैच में लगाए गए दोहरे शतक के बाद पिछले तीन सालों से किसी भी खिलाड़ी ने ये कमाल नहीं किया था। अब मीरपुर में जारी बांग्लादेश-आयरलैंड दूसरे टेस्ट मैच में मुशफिकुर रहीम ने अपना 100वां टेस्ट खेलते हुए 106 रनों की पारी खेली और वो इस ऐतिहासिक लिस्ट में 11वें नाम के रूप में जुड़ गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!