आईपीएल का धमाकेदार आगाज हो गया। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई। अब दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है।
मुंबई के वानखेडे़ क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ मैदान में उतरते ही मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस अपना 300वां आईपीएल मैच खेलने उतरी।
मुंबई इंडियंस आईपीएल में 300 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं दूनिया की तीसरी टीम बनी, जिसने 300 टी20 मैच खेलने का कमाल किया। अब मुंबई की निगाहें पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड पर है।
सर्वाधिक टी20 मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान पहले स्थान पर है। पाकिस्तान ने अब तक कुल 303 टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दूसरे नंबर समरसेट मौजूद है।
पाकिस्तान के बाद संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड समरसेट के नाम है। सरसेट क्रिकेट क्लब ने अब तक कुल 303 टी20 मैच खेले हैं।
मुंबई इंडियंस पास पाकिस्तान और समरसेट से आगे निकलने का सुनाहरा मौक है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस पाकिस्तान और समरसेट को पीछे छोड़ सकती है।
मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपने छठे खिताब की तलाश में है। पिछला सीजन टीम के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था। इस सीजन दमदार वापसी करने के लिए टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया है।