यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का टी20 रिकॉर्ड

Muhammad Waseem Record: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मुकाबले में न केवल अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि रिकॉर्ड साझेदारी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाड डेविड वॉर्नर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए जानते हैं आखिर वसीम ने कौन-कौन सा रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 10 2026, 18:17 IST
टूट गया वॉर्नर का रिकॉर्डImage Credit : ICC01 / 07

टूट गया वॉर्नर का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड और यूएई के बीच मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का टी20 रिकॉर्ड टूट गया। यह रिकॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने तोड़ा जिन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी भी खेली।

यूएई ने जीता था टॉसImage Credit : ICC02 / 07

यूएई ने जीता था टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

मुहम्मद वसीम की कप्तानी पारी Image Credit : ICC03 / 07

मुहम्मद वसीम की कप्तानी पारी

इस मुकाबले में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 146.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

अलीशान के साथ शतकीय साझेदारीImage Credit : ICC04 / 07

अलीशान के साथ शतकीय साझेदारी

मुहम्मद वसीम ने अलीशान शराफु के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 77 गेंद में 107 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में शराफु ने 55 जबकि वसीम ने 44 रन का योगदान दिया।

तोड़ दिया वॉर्नर का रिकॉर्डImage Credit : ICC05 / 07

तोड़ दिया वॉर्नर का रिकॉर्ड

इस पारी के दम पर मुहम्मद वसीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वसीम के नाम 94 मैच की 94 पारी में 3302 रन हो गए हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए हैं।

9वें नंबर पर खिसके वॉर्नरImage Credit : ICC06 / 07

9वें नंबर पर खिसके वॉर्नर

अब डेविड वॉर्नर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में 9वें नंबर पर खिसक गए हैं। वॉर्नर के नाम 110 पारी में 3277 रन हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं।

सिक्स हिटिंग में नंबर दो पर वसीमImage Credit : ICC07 / 07

सिक्स हिटिंग में नंबर दो पर वसीम

मुहम्मद वसीम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में नंबर दो पर हैं। वह अब तक 193 छक्के लगा चुके हैं। टॉप पर रोहित हैं जो 205 छक्के लगा चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!