धोनी के एक मंत्र ने बदल दिया मोहम्मद सिराज का करियर

एक वक्त था जब गेंदबाजी में सिराज को बुमराह के सहायक के तौर पर देखा जाता था। एक बार गेंदबाजी को लेकर सिराज से सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब में कहा था, जस्सी भाई हैं न, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज ने न केवल खुद को साबित किया है, बल्कि अब वह मेन बॉलर बन गए हैं। लेकिन यह सब ऐसे ही नहीं हुआ। सिराज ने खुलासा किया है कि कैसे धोनी की सलाह ने उनके क्रिकेट करियर में बड़ा बदलाव लाया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 6 2025, 11:17 IST
सिराज ने बताया धोनी का गुरुमंत्रImage Credit : Mohammed Siraj01 / 07

सिराज ने बताया धोनी का गुरुमंत्र

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में एमएस धोनी की एक सलाह के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी के एक सलाह ने उनके क्रिकेट करियर में कितना बड़ा बदलाव लाया। इंग्लैंड दौरे में ऐतिहासिक गेंदबाजी करने वाले सिराज ने धोनी के बारे में क्या कहा है? चलिए जानते हैं। (साभार-Siraj X)

धोनी को घेर लेते हैं युवाImage Credit : Mohammed Siraj02 / 07

धोनी को घेर लेते हैं युवा

आईपीएल में जब भी चेन्नई का मैच होता है तो मुकाबले के बाद धोनी को दोनों टीमों के युवा खिलाड़ी घेर लेते हैं। यह तस्वीर आईपीएल में आम है। धोनी की सलाह ने न जाने कितने खिलाड़ियों का करियर बदला है। क्या विदेशी, क्या देशी इस बात की गवाही दे चुके हैं। अब इसको लेकर मोहम्मद सिराज ने बड़ी बात कही है। (साभार-IPL)

सिराज ने किया धोनी के मंत्र का खुलासाImage Credit : Mohammed Siraj03 / 07

सिराज ने किया धोनी के मंत्र का खुलासा

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने धोनी के साथ अपने मुलाकात को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा कि जब मैं टीम इंडिया से जुड़ा था तो धोनी की एक बात आजतक मुझे याद है, जो उन्होंने मुझसे कही थी। (साभार-Siraj X)

दूसरों की मत सुनोImage Credit : Mohammed Siraj04 / 07

दूसरों की मत सुनो

सिराज ने बताया कि उन्होंने उनसे कहा था कि दूसरों की मत सुनो क्योंकि जब आप परफॉर्म करोगे तो वे कहेंगे कि सिराज की तरह दुनिया में कोई और गेंदबाज नहीं। जब आप परफॉर्म नहीं करेंगे तो ट्रोलर्स कहेंगे कि पिता के साथ जाकर ऑटो चला। उनकी नजर में आप एक मैच में हीरो हैं तो दूसरे मैच में जीरो। (साभार-IPL)

गांठ बांध ली धोनी की वह सलाह Image Credit : Mohammed Siraj05 / 07

गांठ बांध ली धोनी की वह सलाह

सिराज ने बताया कि उस दिन से मैंने उनकी सलाह गांठ बांध ली। मैनें फैसला कर लिया कि मुझे बाहर के लोगों की के कहे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दूंगा। हमारे टीम के साथी और परिवार वाले क्या सोचते हैं, इसकी मुझे परवाह है न कि बाहरी लोगों की। (साभार-Siraj X)

बदल गया क्रिकेट करियरImage Credit : Mohammed Siraj06 / 07

बदल गया क्रिकेट करियर

धोनी की इस सलाह ने सिराज को एक बेहतर इंसान और क्रिकेटर बनने में मदद की। अब यह आलम है कि अगर टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं होते हैं तब भी कप्तान को कोई चिंता नहीं होती है क्योंकि उनके पास सिराज हैं, जो बिना रुके, थके लगातार लंबे-लंबे स्पेल डाल सकते हैं। (साभार-Siraj)

इंग्लैंड में बजा था सिराज का डंकाImage Credit : Mohammed Siraj07 / 07

इंग्लैंड में बजा था सिराज का डंका

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सिराज ने खुद को साबित भी किया था। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए थे, जिसमें से 9 विकेट केवल लंदन ओवल में लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और सीरीज 2-2 से बराबर हुआ। (साभार-Siraj)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!