भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। 23 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले में भारत के पास सीरीज में बने रहने का आखिरी मौका है। इससे पहले क्या आप जानते हैं कि इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं?
3 मैच की वनडे सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। पहले मुकाबले में उसने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था। अब दूसरे मुकाबले में पहले चलिए जानते हैं कि एडिलेड में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं?
इस लिस्ट में टॉप पर माइकल क्लार्क हैं। उन्होंने एडिलेड में 16 वनडे मैच खेले, जिसमें 52.16 की औसत के साथ 626 रन बनाए। इस दौरान क्लार्क के बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले। क्लार्क इस मैदान पर 42 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। (साभार-ICC X)
दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एडिलेड में 12 मैच खेले, जिसमें 112.60 की औसत के साथ 563 रन जोड़े। जोंस इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 99 रन की पारी भी खेल चुके हैं। (साभार-ICC X)
बॉर्डर ने एडिलेड में साल 1980 से 1993 के बीच कुल 19 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में 34.53 की औसत के साथ 518 रन जुटाए। इस दौरान बॉर्डर के बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एडिलेड में 39 चौके और 6 छक्के जमाए हैं।
मार्क वॉ ने एडिलेड के मैदान पर 13 मुकाबले खेले, जिसमें 52.55 की औसत के साथ 473 रन बनाए। एडिलेड में मार्क वॉ ने 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला।
वॉर्नर ने 8 वनडे मुकाबलों में 58.62 की औसत के साथ 469 रन बनाए। इस दौरान वॉर्नर ने 2 शतक और 1 अर्धशतक जमाया। वॉर्नर यहां 45 चौके और 8 छक्के लगा चुके हैं।