पिछले दो सीजन से यह टीम संघर्ष कर रही है। शुरुआती दो सीजन में बैक टू बैक प्लेऑफ में पहुंचने वाली यह टीम 2024 और 2025 में 7वें नंबर पर रही थी। पंत की कप्तानी में यह टीम कुछ खास नहीं कर पाई है, लेकिन इस बार उसके पास मौका है। गेंदबाजी से जूझ रही इस टीम ने उस पर काम किया है और इस बार की टीम काफी बैलेंस नजर आ रही है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2025 में पंत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे?
ऋषभ पंत ना केवल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, बल्कि इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान भी हैं। कप्तान के तौर पर यह उनका दूसरा सीजन है। पहले सीजन में कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उन्होंने संघर्ष किया था। लेकिन इस बार वह खुद को प्रमोट कर रहे हैं। नंबर 3 पर पंत के बैटिंग करने का फैसला कितना सही होगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पंत की टीम इस बार इतनी आसानी से हार नहीं मानेगी ये तो पक्का है।
बाकी टीमों की तरह लखनऊ की सलामी जोड़ी भी आक्रामक नजर आ रही है। मिचेल मार्श ने पिछले सीजन भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। उनका साथ निभाएंगे साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम जिनके लिए यह साल शानदार रहा है। सलामी जोड़ी के मामले में यह टीम पूरे नंबर पाने की हकदार है।
टॉप थ्री ही नहीं इस टीम के मिडिल ऑर्डर में भी काफी जान हैं। मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन जैसे खूंखार बल्लेबाज हैं तो आयुष बदोनी भी कुछ कम नहीं हैं। दोनों मिलकर मध्यक्रम बल्लेबाजी को मजबूत करते हैं। अगर मिडिल ऑर्डर में यह चलते हैं तो टीम को अच्छा करने से कोई नहीं रोक सकता।
इस बार गेंदबाजी टीम की कमजोरी नहीं हैं। मोहम्मद शमी के आने से इस टीम की गेंदबाजी सशक्त नजर आ रही है। शमी के साथ मयंक यादव जैसे गेंदबाज हैं जो पिछले सीजन चोट के कारण अपनी सेवा नहीं दे पाए थे, लेकिन इस बार वह पूरी तरह से फिट हैं और अपना हंड्रेड पर्सेंट देने के लिए तैयार हैं।
तेज गेंदबाजी ही नहीं बल्कि इस टीम की स्पिन गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। दिग्वेश राठी के अलावा इस टीम में शामिल हुए एम सिद्दार्थ ने भी काफी प्रभावित किया था। पिछले सीजन उन्होंने विराट का विकेट लेकर अपनी उपयोगित साबित की थी।
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन (LSG Playing XI).- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान और मयंक यादव।