एजुकेशन

UPSSSC ने किए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSSSC द्वारा असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC ने किए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए अपने परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।

कब होगी यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन परीक्षा 2026?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा केंद्र पर बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी रखें।

क्या है परीक्षा के पैटर्न

12 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों के आधार सुरक्षा परिचय, विद्युत की मौलिक अवधारणाएं, इंजीनियरिंग धातु, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार तथा घनत्व, चाल एवं वेब, कार्य, शक्ति तथा ऊर्जा, ऊष्मा और तापमान, बल, तापमान मापी उपकरण अधिक विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे की होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article