Mars Transit 2026: मंगल को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शक्तिशाली व प्रभावशाली ग्रह माना गया है, जिसका एक नाम ग्रहों के सेनापति भी है। मुख्य रूप से ये ग्रह व्यक्ति की ऊर्जा, भूमि से संबंधित कार्य, पराक्रम, निडरता, भाइयों से रिश्ते, नेतृत्व क्षमता और खून से जुड़ी बीमारियों का प्रतिनिधित्व करता है। जब-जब मंगल ग्रह की चाल बदलती है यानी राशि और नक्षत्र गोचर होता है, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आता है। ज्योतिषीय गणना का आकलन करें तो साल 2026 में पहली बार मंगल अपने नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे उनकी ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में राशियों पर प्रभाव भी पड़ेगा।
चलिए जानें मंगल के अपने ही नक्षत्र में गोचर करने के समय और राशियों पर होने वाले असर के बारे में।
मंगल गोचर का दिन और समय
द्रिक पंचांग के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल का 5वें नक्षत्र मृगशिरा में गोचर होगा, जिसके स्वामी वो खुद हैं। ये गोचर सुबह 3 बजकर 29 मिनट पर होगा, जिसमें वह 12 अगस्त 2026 तक रहेंगे। इस दिन रात 10 बजकर 42 मिनट के आसपास मंगल ग्रह की चाल बदलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ऐसे हाथ लेकर पैदा होते हैं भाग्यशाली लोग, मिलता है बेशुमार प्यार और दौलत
मंगल गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव
मेष राशि
मंगल को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, जिनका अपने ही नक्षत्र में गोचर करना इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। खासकर, आपके रुके हुए काम रफ्तार पकड़ने शुरू करेंगे। इसके अलावा आपके अंदर कॉन्फिडेंस आएगा और बेहतर तरीके से आप अपनी बातों को दूसरों के सामने रख पाएंगे। हालांकि, इस दौरान नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी, जिन्हें आप बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा कर पाएंगे।
सिंह राशि
मेष के अलावा सूर्य की राशि सिंह के जातकों के लिए भी मंगल का अपने नक्षत्र में गोचर करना शुभ रहेगा। बिजनेस करने वालों की जहां नई डील पूरी हो सकती है, वहीं नौकरी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही छोटी यात्राएं कामकाजी लोगों के हित में रहेंगी। यदि लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ेगी, बल्कि पुरानी बातों को भूलकर आप नई शुरुआत करेंगे।
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह के अपने नक्षत्र में साल 2026 में पहली बार गोचर करने से वृश्चिक राशि वालों को लाभ होने के योग हैं। जहां एक तरफ आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे, वहीं दूसरी तरफ नई जगह पर निवेश करने के भी मौके मिलेंगे। इसके अलावा परिवार वाले आपकी बातों को अहमियत देंगे और आपके साथ खुशनुमा वक्त साझा करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मौत से 1 दिन पहले मिलते हैं ये 5 खतरनाक संकेत
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
