ऑटो न्यूज़

Mahindra की गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा! Scorpio-N, XUV700 और XUV 3XO की कल से बढ़ जाएंगी कीमतें

अगर आप भी Mahindra की नई एसयूवी खरीदने की तैयारी में तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअस, कंपनी कल यानी 10 जुलाई से अपनी एसयूवी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी लागू करने जा रही है।

Image

Mahindra की गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा!

अगर आप भी Mahindra की नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। कंपनी ने घोषणा की है कि 10 जुलाई यानी कल से कंपनी की एसयूवी रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के अनुसार 2.7% तक हो सकती है।

इन Mahindra SUV की बढ़ेगी कीमत

कंपनी के अनुसार, यह कीमत बढ़ोतरी Mahindra की लगभग पूरी एसयूवी लाइनअप पर लागू होगी। इसमें Scorpio N, Scorpio Classic, XUV700, XUV 3XO, Thar, Thar Roxx, Bolero, Bolero Neo, BE 6 और XEV 9e जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किस मॉडल या किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी।

कमर्शियल व्हीकल भी होंगे महंगे

Mahindra ने केवल अपनी SUV रेंज ही नहीं, बल्कि कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 से उसके कमर्शियल वाहनों की कीमतों में औसतन 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

Mahindra ने इस कीमत बढ़ोतरी की वजह बढ़ती उत्पादन लागत (Input Cost) और कच्चे माल की महंगाई को बताया है। पिछले कुछ महीनों में वाहन निर्माण की लागत बढ़ी है, जिसके चलते ऑटोमोबाइल कंपनियां चरणबद्ध तरीके से कीमतों में संशोधन कर रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब Mahindra ने कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले भी कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव कर चुकी है। अब एक बार फिर ग्राहकों को नई कीमतों के हिसाब से बजट तैयार करना होगा।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप Mahindra SUV खरीदने की योजना पहले से बना चुके हैं, तो अपने नजदीकी डीलरशिप से तुरंत संपर्क करना बेहतर रहेगा। केवल आज बुकिंग करवाने से यह जरूरी नहीं है कि आपको पुरानी कीमत का लाभ मिल जाए। कई मामलों में अंतिम कीमत बिलिंग या इनवॉइस की तारीख के आधार पर तय होती है। इसलिए भुगतान करने से पहले डीलर से यह स्पष्ट कर लें कि आपकी गाड़ी की बिलिंग कब होगी। ध्यान रखें कि वाहन की एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने का असर केवल कार की कीमत तक सीमित नहीं रहता। इसके साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क, बीमा प्रीमियम और अन्य ऑन-रोड चार्ज भी बढ़ जाते हैं, जिससे कुल खर्च पहले की तुलना में और अधिक हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article