भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच युद्धविराम के बाद दोबारा से बाकी बचे मैचों के 17 मई से 3 जून तक आयोजन का ऐलान किया गया। ऐसे में एक खिलाड़ी को अपनी शादी टालनी पड़ी।
आईपीएल 2025 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली के खिलाड़ी ने अपनी शादी 25 मई के बाद प्लान की थी लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव की वजह से उनकी घर बसाने की योजनाओं पर पानी फिर गया।
सुरेश रैना के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव गुपचुप तरीके से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी सगाई और शादी की खबर किसी को कानों-कान नहीं होने दी। 30 वर्षीय कुलदीप की होने वाली जीवनसाथी कौन है इस बात का खुलासा अबतक नहीं हो सका है।
कुलदीप यादव की शादी कब और कहां से हो रही है इस बात का खुलासा भी नहीं हो सकता है। मीडिया पर इस बारे में कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। अगर रैना खुलासा नहीं करते तो शादी के बाद ही फैन्स को कुलदीप की जयमाला के बाद ही मिल पाती
पिछले साल जून में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद कुलदीप यादव ने कहा था कि वो जल्दी ही अपनी शादी की खबर फैन्स को देंगे। उन्होंने ये भी साफ किया था कि उनकी होने वाली जीवनसाथी अभिनेत्री नहीं होगी।
कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मैच की 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.91 के औसत और 6.74 की इकोनॉमी के साथ 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 22 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार की शादी मई 2022 में होनी थी। लेकिन आरसीबी ने उन्हें मिड सीजन टीम में शामिल करने का प्रस्ताव दिया और उन्होंने बेंगलुरू के लिए खेलने के लिए अपनी शादी टाल दी थी। इसके बाद जुलाई में विवाह बंधन में बंधे।