दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने 8वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 8 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 12 अंक हो गए हैं और वे गुजरात टाइटंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गई है।मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया और मुकेश कुमार की दमदार गेंदबाजी के चलते लखनऊ की टीम को केवल 159 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य को पीछा करते हुए भी विकेट बचाते हुए आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे कम पारियों में 5 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल ने केवल 130 पारियों में इस रिकॉर्ड को हासिल कर लिया है।
इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर मौजूद हैं। वॉर्नर ने 135 पारियों में 5 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था। वॉर्नर इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं।
शिखर धवन इस लिस्ट में पाचवें नंबर पर मौजूद हैं। वॉर्नर के जोड़ीदार रह चुके धवन ने 168 पारियों में इस खास उपलब्धि को हासिल किया था।
इस खास लिस्ट में चौथे नंबर पर डी विलियर्स का नाम शामिल है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी रह चुके प्लेयर ने 161 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
विराट कोहली के पास सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड था जिसे केएल राहुल ने तोड़ दिया है। विराट कोहली ने 157 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।