IPL 2025 में इन 5 खिलाड़ियों को मिस कर रही हैं ये पुरानी टीमें

आईपीएल में सभी टीमें 8 मुकाबला खेल चुकी हैं और आईपीएल के आधे कारवें के बाद कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है। ये टीमें ऐसी हैं जिनके खिलाड़ी नई टीम से जुड़ते ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें केएल राहुल से श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 25 2025, 23:12 IST
5 खिलाड़ी जिन्हें छोड़कर पछता रही है टीमेंImage Credit : IPL01 / 07

5 खिलाड़ी जिन्हें छोड़कर पछता रही है टीमें

आईपीएल 2025 में वो टीमें जो सबसे सफल रही हैं, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं और केकेआर इसके कगार पर है। ऐसे में कुछ टीमें ऐसी हैं जो पुराने खिलाड़ियों को मिस कर रही हैं।

1. केएल राहुल Image Credit : IPL02 / 07

1. केएल राहुल

इस लिस्ट में पहला नाम केएल राहुल का है। राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली के लिए उनका प्रदर्शन ऐसा रहा है जो लखनऊ को चूभ रही होगी।

टॉप स्कोरर राहुलImage Credit : IPL03 / 07

टॉप स्कोरर राहुल

राहुल दिल्ली कैपिटल्स के टॉप स्कोरर हैं। इस सीजन राहुल 7 मैच में 64 की औसत से 323 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन रहा है। जिस फॉर्म में राहुल खेल रहे हैं लखनऊ उन्हें पक्का मिस कर रही होगी।

2.जोस बटलरImage Credit : IPL04 / 07

2.जोस बटलर

इस लिस्ट में दूसरा नाम जोस बटलर का है। बटलर पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे हैं। बटलर 8 मैच में 71 की औसत से 356 रन बना चुके हैं।

3. फिल सॉल्टImage Credit : IPL05 / 07

3. फिल सॉल्ट

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिल सॉल्ट हैं। सॉल्ट केकेआर से आकर इस बार आरसीबी से जुड़े हैं। सॉल्ट 26 की औसत से 9 मैच में 239 रन बना चुके हैं। सॉल्ट के आने से केकेआर की ओपनिंग जोड़ी संघर्ष कर रही है।

4. टिम डेविड Image Credit : IPL06 / 07

4. टिम डेविड

इस लिस्ट में चौथा नाम टिम डेविड का है। डेविड इस बार आरसीबी का हिस्सा हैं। इससे पहले वह एमआई के लिए मैच फिनिशर की भूमिका में थे और अब ये काम वह आरसीबी के लिए कर रह हैं।

5.श्रेयस अय्यरImage Credit : IPL07 / 07

5.श्रेयस अय्यर

5वें खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर केकेआर को चैंपियन बना चुकी थी। इसके बावजूद उन्हें जाने दिया गया। अब अय्यर न केवल अच्छी कप्तानी कर रहे हैें बल्कि अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। अय्यर 8 मैच में 43 की औसत से 263 रन बना चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!