टूटने वाला है T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Record For Most T20 Runs: टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) जब से शुरू हुआ है, तभी से एक देश के क्रिकेटर इस फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाने में सफल रहते आए हैं। ये देश हैं वेस्टइंडीज। टी20 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) ने सबसे ज्यादा दो विश्व कप जीते हैं, हालांकि लंबे समय से उनकी राष्ट्रीय टीम से बड़े खिलाड़ी दूर होते गए लेकिन वे खिलाड़ी दुनिया भर की तमाम टी20 लीग में खेलकर अपने आंकड़ों को इतना ऊपर ले जा चुके हैं कि उसके करीब पहुंचना भी पहाड़ चढ़ने के बराबर है। टी20 क्रिकेट के अधिकतर रिकॉर्ड (T20 Records) वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं और उनमें एक सबसे बड़ा रिकॉर्ड है सर्वाधिक रनों का, जो सालों बाद अब टूटने के कगार पर पहुंच चुका है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Aug 28 2025, 10:53 IST
टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्डImage Credit : Instagram/KieronPollard01 / 08

टी20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 क्रिकेट इस समय लगातार चर्चा में है। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की जमीन पर CPL 2025 (Carribean Premier League) का आयोजन हो रहा है जहां रोज नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इसी बीच टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, यानी सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां जानते हैं कि कौन है इस रिकॉर्ड का मालिक और कौन है जो इसको तोड़ने के करीब।

T20 में कैरेबियाई दबदबाImage Credit : Instagram/WindiesCricket02 / 08

T20 में कैरेबियाई दबदबा

टी20 क्रिकेट में कैरेबियाई खिलाड़ियों का दमखम दिखाना जारी है। कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे कुछ नए खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके कई खिलाड़ी भी विश्व की कई टी20 लीग में खेलकर अपने टी20 आंकड़ों में इजाफा करते जा रहे हैं।

खतरे में सबसे बड़ा रिकॉर्डImage Credit : Instagram/KieronPollard03 / 08

खतरे में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अब टी20 क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट मिलाकर) का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खतरे में आ गया है। सालों से ये रिकॉर्ड टॉप पर कायम था लेकिन धीरे-धीरे एक खिलाड़ी इसके पीछे लगा रहा और अब वो इसके बेहद करीब आ चुका है।

क्रिस गेल का है रिकॉर्डImage Credit : X/RCB04 / 08

क्रिस गेल का है रिकॉर्ड

हम यहां बात कर रहे हैं टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रनों के विश्व रिकॉर्ड के बारे में। ये रिकॉर्ड इस समय वेस्टइंडीज के महान पूर्व ओपनर क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 2005 से 2022 के बीच 463 टी20 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन बनाए थे। कई साल बीत गए लेकिन इस रिकॉर्ड को कोई छू भी नहीं पाया है। इसमें रिकॉर्ड 22 टी20 शतक भी शामिल हैं।

पोलार्ड तोड़ने वाले हैं विश्व रिकॉर्डImage Credit : Instagram/KieronPollard05 / 08

पोलार्ड तोड़ने वाले हैं विश्व रिकॉर्ड

क्रिस गेल के हमवतन खिलाड़ी और पूर्व में राष्ट्रीय टीम में साथ खेल चुके कीरोन पोलार्ड ही वो क्रिकेटर हैं जो 38 साल की उम्र में भी लगातार लगे हुए हैं और अब गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब आ गए हैं।

रिकॉर्ड से कितना दूर हैं पोलार्डImage Credit : Instagram/KieronPollard06 / 08

रिकॉर्ड से कितना दूर हैं पोलार्ड

टी20 में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा रनों (14562 रन) के विश्व रिकॉर्ड के अब बेहद करीब आ गए हैं कीरोन पोलार्ड। अब तक पोलार्ड ने 710 टी20 मैचों की 632 पारियों में 13,981 रन बना लिए हैं और गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उनको 581 रनों की जरूरत है।

शानदार लय में हैं कीरोन पोलार्डImage Credit : Instagram/KieronPollard07 / 08

शानदार लय में हैं कीरोन पोलार्ड

पोलार्ड इस समय सीपीएल (कैरेबियन प्रीमियर लीग) में खेल रहे हैं और तकरीबन हर मुकाबले में उनका बल्ला गरज रहा है। अभी भी वो पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और सीपीएल 2025 खत्म होते-होते गेल और उनके रनों के फासले में और कमी आ जाएगी। पोलार्ड साल भर दुनिया भर में तकरीबन 10 टी20 लीग में खेलते हैं, ऐसे में अगर वो पूरी तरफ फिट होकर खेलते रहे तो जल्द ही टूट जाएगा गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड।

सबसे ज्यादा छक्कों में कितना अंतरImage Credit : X/IPL08 / 08

सबसे ज्यादा छक्कों में कितना अंतर

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने संन्यास लेने से पहले अपने करियर में 1056 छक्के लगाए। वहीं, इस मामले में भी दूसरे नंबर पर पोलार्ड हैं जो अब तक 941 छक्के लगा चुके हैं। सबसे पहले तो वो 59 छक्के पूरे करके 1000 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया का दूसरा क्रिकेटर बनना चाहेंगे। उसके बाद ही वो गेल के विश्व रिकॉर्ड को टारगेट करेंगे, जिससे अभी वो 115 छक्के दूर हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!