आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में साल 2025 के आखिरी दिन दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट रहे। रूट के खाते में 867 अंक हैं। रूट का प्रदर्शन एशेज सीरीज में खास नहीं रहा है। वो केवल एक शतक जड़ सके। बावजूद इसको वो पहले स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के उपकप्तान जो रूट एमसीजी टेस्ट में छोटी लेकिन 41 रन की उपयोगी पारी खेलने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 846 रेटिंग प्वाइंट हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है।
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में साल 2025 का अंत तीसरे पायदान पर रहते हुए किया। विलियमसन के खाते में 822 रेटिंग प्वाइंट हैं।
एशेज 2025 में धमाल मचाने वाले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेम ने साल का अंत रैंकिंग में चौथे पायदान पर रहते हुए किया। उनके खाते में 816 अंक हैं और उन्हें ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज में फीके प्रदर्शन के बावजूद आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के पांचवें पायदान पर हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान ताजा रैंकिंग में हुआ है। उनके खाते में 811 रेटिंग प्वाइंट हैं।
श्रीलंका के बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में साल 2025 के अंतिम दिन छठे पायदान पर काबिज हैं। मेंडिस के खाते में 781 रेटिंग प्वाइंट हैं। इस सप्ताह उनकी रैंकिंग में कोई फर्क नहीं आया है।
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा साल 2025 के आखिरी दिन जारी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में सातवें पायदान पर हैं। बावुमा के खाते में 775 अंक हैं।
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने साल 2025 का अंत बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दसवें स्थान पर रहते हुए किया है। गिल के खाते में 730 रेटिंग प्वाइंट हैं। गिल टॉप-10 में भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं।
पाकिस्तान के सऊद शकील आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में नौवें पायदान पर हैं। शकील के खाते में 734 अंक हैं और उन्होंने साल का अंत इसी पायदान पर रहते हुए किया है।
भारत के यशस्वी जायसवाल साल 2025 के आखिरी दिन आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में आठवें स्थान पर काबिज हैं। जायसवाल के खाते में 750 रेटिंग प्वाइंट हैं और वो भारत के टॉप बल्लेबाज हैं।