लंबा इंतजार खत्म, चार साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटा शानदार खिलाड़ी

Jhye Richardson Comeback: क्रिसमस के अगले दिन मेलबर्न में होने वाले पारंपरिक बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match) का आगाज हो चुका है। इस साल एशेज टेस्ट सीरीज (Ashes 2025) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच एमसीजी के ऐतिहासिक मैदान पर चौथा टेस्ट मैच (AUS vs ENG 4th Test) खेला जा रहा है। सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में बड़ा प्रयोग करते हुए उस गेंदबाज को प्लेइंग-11 (Playing-11) में उतारा है जिसको चार साल से वापसी का इंतजार था।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Dec 26 2025, 09:06 IST
लौट आया 4 साल बादImage Credit : Instagram/Jhyerichardson01 / 08

लौट आया 4 साल बाद

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जब अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया तो सब हैरान रह गए। इस बार शीर्ष एकादश में कई बदलाव हुए, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव रहा एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री जो साल से वापसी का इंतजार कर रहा था। यहां हम जानेंगे कौन हैं वो शानदार खिलाड़ी।

साल का आखिरी मुकाबलाImage Credit : AP02 / 08

साल का आखिरी मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच या कहें इस बार का बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच शुरू हो गया है। ये साल 2025 का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।

क्या होता है बॉक्सिंग-डेImage Credit : AP03 / 08

क्या होता है बॉक्सिंग-डे

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच क्रिकेट इतिहास में कुछ टीमों की परंपरा रही है। इसका बॉक्सिंग या मुक्केबाजी से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, क्रिसमस के अगले दिन यानी 26 दिसंबर को लोग एक दूसरे को डब्बों (बॉक्स) में गिफ्ट लेकर भेंट करते हैं। इसीलिए इस दिन को बॉक्सिंग-डे कहा जाता है और इस दिन होने वाले मैच को बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच।

चार साल बाद लौटा गेंदबाजImage Credit : Instagram/Ausmenscricket04 / 08

चार साल बाद लौटा गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया ने जब इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया तो इसमें एक बड़े नाम की वापसी देखने को मिली। ये खिलाड़ी हैं तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन। उनकी चार साल टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

3 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसीImage Credit : Instagram/Jhyerichardson05 / 08

3 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

जहां टेस्ट क्रिकेट में झाय रिचर्डसन की 4 साल बाद वापसी हुई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी उन्हें 3 साल तक दूर रहना पड़ा था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में खेला था। जबकि वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो आखिरी बार 2022 में नजर आए थे।

क्यों रहे इतने दिन दूरImage Credit : Instagram/Jhyerichardson06 / 08

क्यों रहे इतने दिन दूर

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाजों की भरमार और झाय रिचर्डसन की कुछ सालों में हुई इंजरी के कारण वो एक्शन से बाहर रहे थे। अब जब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज टेस्ट सीरीज 2025 में 3-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है तो टीम प्रबंधन ने इस खिलाड़ी को आखिरकार मौका देने का फैसला किया।

झाय रिचर्डसन के आंकड़ेImage Credit : Instagram/Jhyerichardson07 / 08

झाय रिचर्डसन के आंकड़े

अब तक अपने टेस्ट करियर में झाय रिचर्डसन ने सिर्फ 3 मैच खेले थे। उन्होंने उन तीन मुकाबलों में 22.09 के शानदार औसत 2.72 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट चटकाए थे। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 5 विकेट है। इसके अलावा, 15 वनडे मैचों में 27 विकेट और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वो 19 विकेट ले चुके हैं।

फिर कप्तान बने स्मिथ, ऐसी है प्लेइंग-11Image Credit : Instagram/Ausmenscricket08 / 08

फिर कप्तान बने स्मिथ, ऐसी है प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने तीसरे टेस्ट मैच में वापसी की थी लेकिन वो फिर एक बार चोटिल होने के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। जबकि तीसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की मेलबर्न टेस्ट में कप्तान के रूप में फिर वापसी हुई है। मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 ऐसी है- स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन और स्कॉट बोलैंड।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!