वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 3 मैच का है। लेकिन इन तीन मैचों में उन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 7 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। उन्होंने ऐसे-ऐसे गेंदबाजी की नींद उड़ाई जो न केवल उम्र में उनसे दोगुने से भी अधिक हैं बल्कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी पुराना है।
वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था। वैभव ने अपने आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर आवेश खा
वैभव से पिटने वालों में दूसरे नंबर के गेंदबाज रहे आवेश खान। वैभव ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का मारा। इस ओवर में आवेश को वैभव ने एक और चौका मारा। आवेश वही गेंदबाज हैं जिन्होंने लखनऊ के लिए 9 ओवर डिफेंड किए और जीत दिलाई।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की अपनी पहली ही पारी में 20 गेंद में 34 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मुकाबले में वह एडेन मार्करम का शिकार बने।
दूसरी पारी में केवल 16 रन बनाने वाले वैभव ने गुजरात के खिलाफ अपनी तीसरी ही पारी में महफिल लूट ली। वैभव ने इस मुकाबले में 38 गेंद में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने आईपीएल में एक से एक दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
इस पारी के दम पर वैभव ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके अलावा वह IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय, एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बने। इस पारी में उन्होंने गुजरात के 5 गेंदबाजों का भूत उतार दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके ईशांत शर्मा की 7 गेंदें खेली जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके सहित कुल 28 रन बटोरे। ईशांत शायद ही इस 14 साल के बच्चे को कभी भूल पाएंगे। ईशांत की ये दशा को रिकी पोंटिंग भी नहीं कर पाए थे।
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात की ओर से अफगानी खिलाड़ी करीम जनत ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन वैभव ने उनका डेब्यू खराब कर दिया। करीम की 6 गेंद में वैभव ने 30 रन लूटे। उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। यह इस सीजन का सबसे महंगा ओवर भी रहा।
वैभव सूर्यवंशी ने केवल तेज गेंदबाजों को नहीं बल्कि स्पिन गेंदबाजों की भी क्लास लगाई। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के 4 गेंद में 16 रन बटोरे। वाशिंगटन की 4 गेंद में वैभव ने 2 छक्के और 1 चौका लगाया।
वैभव ने राशिद खान और मोहम्मद सिराज की भी धुनाई की। राशिद के 9 गेंद में उन्होंने 13 और सिराज के 6 गेंद में 8 रन बटोरे।
वैभव सूर्यवंशी ने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं छोड़ा। वैभव ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, इसी ओवर में भुवी ने उन्हें आउट भी कर दिया।