EXPLAINER: क्या खत्म हुई आईपीएल 2025 में लखनऊ की नवाबी?

LSG Playoff Scenario: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की टीम पंजाब द्वारा दिए जीत के लिए 237 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। इस हार के साथ ही लखनऊ के प्रशंसकों के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि उनकी टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं? आइए हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 4 2025, 23:46 IST
मिली सीजन की छठी हार01 / 06

मिली सीजन की छठी हार

​लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में छठी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के खाते में 10 अंक 5 जीत 6 हार के साथ हैं और नेट रन रेट भी -0.469 का है।​

करो या मरो के हुए मुकाबले02 / 06

करो या मरो के हुए मुकाबले

​लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की दावेदारी पेश करने के लिए 16 अंक हासिल करने होंगे। ऐसे में उसे सीजन के बाकी बचे अपनी तीनों मुकाबले जीतने होंगे। तभी 16 अंक के साथ पंत की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।​

एक और हार पड़ेगी भारी03 / 06

एक और हार पड़ेगी भारी

​लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अगर अपने बाकी बचे तीन मुकाबलों में एक भी गंवा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे। क्योंकि तीन मैच में दो जीत और एक हार के बाद लखनऊ की टीम केवल 14 अंक तक पहुंच सकती है। जो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की करने के लिए नाकाफी होंगे।​

अब इन टीमों से है भिड़ंत04 / 06

अब इन टीमों से है भिड़ंत

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की अगले तीन मुकाबलों में आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद से भिड़ंत होगी। तीन में से दो मैच(बेंगलुरू और हैदराबाद के खिलाफ) 9 मई और 18 मई को इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि 14 मई को गुजरात से अहमदाबाद में उसका मुकाबला होगा।​

आरसीबी और जीटी बन सकती है रोड़ा05 / 06

आरसीबी और जीटी बन सकती है रोड़ा

​लखनऊ की प्लेऑफ में पहुंचने की राह का रोड़ा फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स की टीम बन सकती हैं। दोनों टीमों के खिलाफ लखनऊ के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।​

16 अंक हैं प्लेऑफ की गारंटी06 / 06

16 अंक हैं प्लेऑफ की गारंटी

​साल 2022 से आईपीएल का आयोजन 14-14 मैच वाले फॉर्मेट में हो रहा है। पिछले तीन साल में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई टीम 16 अंक हासिल करने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही हो।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!