हार्दिक पांड्या को लेकर इरफान पठान का बड़ा खुलासा, बदल जाता आईपीएल करियर

Irfan Pathan On Hardik Pandya: हार्दिंक पांड्या की गिनती भारत के गिने-चुने ऑलराउंडर्स में होती है। आईपीएल की बात करें तो न केवल खिलाड़ी के तौर पर बल्कि कप्तान के तौर पर भी उन्होंने खुद को साबित किया है। वर्तंमाम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक को लेकर इरफान पठान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे उनका पूरा आईपीएल करियर बदल सकता था। आखिर पठान ने हार्दिक को लेकर ऐसा क्या कह दिया है, चलिए जानते हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 16 2025, 09:53 IST
हार्दिक को लेकर इरफान का खुलासाImage Credit : IPL01 / 07

हार्दिक को लेकर इरफान का खुलासा

हार्दिक पांड्या न केवल आईपीएल के बल्कि टीम इंडिया के सबस भरोसमंद ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनको लेकर हाल ही में इरफान पठान ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे उनका आईपीएल करियर पूरी तरह से बदल जाता। (साभार-IPL)

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिकImage Credit : IPL02 / 07

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक

हार्दिक वर्तमान ंमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। वह पिछले दो सीजन से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने साल 2015 में मुंबई इंडियंस से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और तब से अब तक उनकी आईपीएल यात्रा किसी भी खिलाड़ी का सपना हो सकता है। (साभार-IPL)

हार्दिक का आईपीएल करियरImage Credit : IPL03 / 07

हार्दिक का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें तो 152 मैच में 2,749 रन बनाए हैं जिसमें 10 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 78 विकेट भी चटकाए हैं। वह दो टीमों की कप्तानी भी कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक गुजरात टाइटंस को चैंपियन भी बना चुके हैं। (साभार-IPL)

 पहले ही सीजन में चैंपियनImage Credit : IPL04 / 07

पहले ही सीजन में चैंपियन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी सफर का आगाज शानदार तरीके से हुआ था। उन्होंने साल 2022 में पहली बार गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी और अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन भी बनाया था। लेकिन अब इरफान पठान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे उनका पूरा आईपीएल करियर बदल जाता। (साभार-IPL)

इरफान का हार्दिक पर खुलासा Image Credit : IPL05 / 07

इरफान का हार्दिक पर खुलासा

इरफान पठान ने लल्लनटॉप से बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने लक्ष्मण को हार्दिक को साइन करने की सलाह दी थी। हार्दिक आईपीएल 2014 के मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2015 की मिनी-ऑक्शन में 10 लाख में साइन किया था। (X Irfan Pathan)​

लक्ष्मण को है पछतावा Image Credit : IPL06 / 07

लक्ष्मण को है पछतावा

इरफान पठान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि इस बात का पछतावा भी लक्ष्मण को है। पठान के अनुसार बाद में वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, "मुझे अफसोस है कि मैंने 2012 में इरफान की बात नहीं मानी। अगर मैंने उनकी बात मानी होती, तो हार्दिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते।" लक्ष्मण आईपीएल 2013 से 2021 तक एसआरएच की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। (साभार -X Irfan Pathan)

हार्दिक से मेरी राइवलरी नहींImage Credit : IPL07 / 07

हार्दिक से मेरी राइवलरी नहीं

पठान ने यह भी कहा कि उनके और हार्दिक में कभी भी राइवलरी नहीं रही। मेरे और हार्दिक पांड्या के बीच कोई राइवलरी नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। बड़ौदा का कोई भी खिलाड़ी जो टॉप तक पहुंचा है, वह यह नहीं कह सकता कि इरफान पठान और यूसुफ पठान ने किसी खास समय पर उनका समर्थन नहीं किया। (साभार- X Irfan Pathan)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!