तीसरे वनडे में AUS के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11, चार बड़े बदलाव संभव

IND vs AUS 3rd ODI Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज (India vs Australia ODI Series) के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक टीम इंडिया ने दोनों मैच गंवा दिए हैं, जिसके साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, यानी ट्रॉफी भारत के हाथों से निकल चुकी है। अब सीरीज के तीसरे व आखिरी वनडे मैच (AUS vs IND 3rd ODI) में भारतीय क्रिकेट टीम सम्मान के लिए खेलती नजर आएगी और सीरीज में कहीं 3-0 से क्लीन स्वीप ना हो जाए इससे बचने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। क्या हो सकते हैं ये बदलाव, यहां हम विस्तार से आपको बताएंगे।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Oct 24 2025, 12:42 IST
तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11Image Credit : Instagram/IndianCricketTeam01 / 08

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 अक्टूबर को सिडनी के एससीजी मैदान पर होने वाले वनडे सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया लाज बचान के लिए खेलती नजर आएगी। भारत के पास अब इस सीरीज में खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। आइए जानते हैं कि तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11 में क्या बदलाव हो सकते हैं।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभवImage Credit : AP02 / 08

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभव

तीसरे वनडे मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव संभव हो सकता है। ऑलराउंडर केएल राहुल दो वनडे मैचों में अब तक कुछ खास नहीं कर पाएं हैं, ऐसे में इन फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका दिया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि वो रोहित के साथ ओपनिंग करते हैं या फिर शुभमन-रोहित ही ओपनिंग करेंगे और यशस्वी छठे या सातवें पायदान पर आजमाए जाते हैं।

तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाजImage Credit : AP03 / 08

तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाज

तीसरे और चौथे नंबर के बल्लेबाजों में कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। बेशक विराट कोहली दोनों मैचों में शू्न्य पर आउट हुए हैं लेकिन संभावित रूप से ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर ये उनका अंतिम वनडे मैच हो सकता है इसलिए उनसे ये मौका नहीं छीना जाएगा। जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर कायम रहेंगे जो इस समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पांचवें और छठे नंबर पर कौन खेलेगाImage Credit : AP04 / 08

पांचवें और छठे नंबर पर कौन खेलेगा

पांचवें नंबर अक्षर पटेल को बरकरार रखा जाएगा जिन्होंने अब तक दोनों मैचों में धुआंधार बल्लेबाजी करके दिखाई है। वहीं छठे स्थान पर अब तक केएल राहुल खेल रहे थे, ऐसे में उनकी जगह पर सीरीज में पहली बार ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते आ सकते हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है। जुरेल को टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मौका दिया जा सकता है जिन्होंने पिछले दोनों वनडे मैचों में अब तक कुछ खास नहीं किया है।

सातवें नंबर पर वॉशिंगटन या कुलदीप की एंट्रीImage Credit : AP05 / 08

सातवें नंबर पर वॉशिंगटन या कुलदीप की एंट्री

सातवें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर की जगह बरकरार रह सकती है। उन्होंने अब तक दो वनडे मैचों में 22 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। या फिर उनकी जगह तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है, जो ऑलराउंडर तो नहीं हैं, लेकिन अपनी स्पिन गेंदबाजी से वो क्या कहर बरपा सकते हैं वो पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया ने देखा है। दूसरे वनडे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा ही मैच के स्टार रहे थे।

हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को मौकाImage Credit : AP06 / 08

हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को मौका

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा अब तक सीरीज के दो वनडे मैचों में सिर्फ 2 विकेट लेने में सफल रहे हैं और दूसरे वनडे में तो वो बहुत महंगे भी साबित हुए थे जहां उन्होंने 8 ओवर में 59 रन लुटा दिए थे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि या तो हर्षित राणा बरकरार रहेंगे क्योंकि वो कोच गंभीर की पहली पसंद रहे हैं, या फिर उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री हो सकती हैं जिन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।

दो प्रमुख तेज गेंदबाजImage Credit : AP07 / 08

दो प्रमुख तेज गेंदबाज

तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11 में दो प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के बरकरार रहने के आसार हैं। अर्शदीप सिंह ने अब तक दो मैचों में संयमित गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज बेशक महंगे साबित हुए हैं व सिर्फ 1 विकेट लिया है लेकिन वो टीम के सबसे अनुभवी पेसर हैं इसलिए उनकी जगह शायद अभी उनसे छीनी नहीं जाएगी। अगर सिराज को बाहर किया गया तो हर्षित, अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए भारत की पूरी टीमImage Credit : AP08 / 08

वनडे सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!