मिचेल मार्श ने चुनी भारत-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

Mitchel Marsh Playing XI: भारत-ऑस्ट्रेलिया व्हाइट बॉल सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया पहले वनडे और फिर टी20 सीरीज खेलेगी। यह दौरा बेहद खास है, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा 7 महीने बाद वापसी करने वाले हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने भारत-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की एक ऑल टाइम कंबाइंड प्लेइंग इलेवन चुनी है। इसमें 4-4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से और 3 खिलाड़ी इंग्लैंड के शामिल किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इसमें रोहित शर्मा का नाम नहीं है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 10 2025, 09:53 IST
मार्श की कंबाइंड प्लेइंग इलेवनImage Credit : ICC01 / 08

मार्श की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले 3 प्रमुख टीमों की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनके इस प्लेइंग इलेवन में 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से, 4 खिलाड़ी भारत से और 3 खिलाड़ी इंग्लैंड से शामिल किए गए हैं। भारत की ओर से मार्श ने दो बल्लेबाज और दो गेंदबाज को जगह दी है। (साभार-ICC X)

मार्श का विकेटकीपरImage Credit : ICC02 / 08

मार्श का विकेटकीपर

मिचेल मार्श ने विकेटकीपर के तौर पर अपने देश के एडम गिलक्रिस्ट को जगह दी है। गिलक्रिस्ट न केवल ऑस्ट्रेलिया के बल्कि वर्ल्ड के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। (साभार-ICC X)

मार्श की टीम में 6 बल्लेबाजImage Credit : ICC03 / 08

मार्श की टीम में 6 बल्लेबाज

मार्श ने जो कंबाइंड इलेवन बनाई है, उसमें 6 बल्लेबाजों को जगह दी गई है। 6 में 2 बल्लेबाज भारत से हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया से एंड्रयू साइमंड्स और डेविड वॉर्नर जैसे नाम शामिल हैं। (साभार-ICC)

गेंदबाजी का नेतृत्व बुमराह के पासImage Credit : ICC04 / 08

गेंदबाजी का नेतृत्व बुमराह के पास

मिचेल मार्श ने जसप्रीत बुमराह को प्रमुख गेंदबाज के तौर पर चुना है। जसप्रीत बुमराह के अलावा अनिल कुंबले भारत की ओर से चुने गए दूसरे गेंदबाज हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को भी मार्श ने जगह दी है। (साभार-ICC X)

स्पिनर के तौर पर केवल एक नामImage Credit : ICC05 / 08

स्पिनर के तौर पर केवल एक नाम

मिचेल मार्श ने स्पिनर के तौर पर केवल एक नाम चुना है। उन्होंने भारत के अनिल कुंबले को अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन मे ंजगह दी है। (साभार-ICC)

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसनImage Credit : ICC06 / 08

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन

मिचेल मार्श की इस टीम में टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी शामिल हैं। (साभार-ICC X)

ओपनर के तौर पर विराट-वॉर्नरImage Credit : ICC07 / 08

ओपनर के तौर पर विराट-वॉर्नर

मार्श ने ओपनर के तौर पर विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को चुना है। वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि विराट कोहली केवल एक फॉर्मेट खेलते हैं। (साभार-ICC X)

मार्श की प्लेइंग इलेवनImage Credit : ICC08 / 08

मार्श की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, जो रूट, माइकल बेवेन, एंड्रयू साइमंड्स, अनिल कुंबले, डेरेन गॉफ, जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!