पंजाब की हार से मुंबई की लगी लॉटरी, बन सकती है टॉपर जानिए कैसे?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को शनिवार को जयपुर में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 207 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। ऐसे में करुण नायर और समीर रिजवी की जोड़ी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करके दिल्ली कैपिटल्स को जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा होने का मौका दे दिया। इस हार ने पंजाब किंग्स के टॉप-2 में रहने के समीकरणों को पलट दिया। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को टॉप पर पहुंचने का शानदार मौका दे दिया।

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 25 2025, 00:29 IST
फिलहाल मुंबई पलटन का ऐसा है हाल01 / 05

फिलहाल मुंबई पलटन का ऐसा है हाल

फिलहाल मुंबई इंडियन्स 13 मैच में 8 जीत और 5 हार के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। उसके खाते में 16 अंक हैं और प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो गई है। उसका एक मैच बचा है जो उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

​मुंबई-पंजाब की होगी आखिरी मैच में भिड़ंत02 / 05

​मुंबई-पंजाब की होगी आखिरी मैच में भिड़ंत

आईपीएल 2025 के लीग दौर के अंत में टॉप 2 पर फिनिश करने की कोशिश में जुटी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच 26 मई को जयपुर में भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला दोनों टीमों का लीग दौर का आखिरी मैच है। अंक तालिका में टॉप-2 में रहने के लिए मुंबई को इस मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी।

पंजाब के खिलाफ मुंबई को चाहिए जीत03 / 05

पंजाब के खिलाफ मुंबई को चाहिए जीत

पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को खेले जाने वाले मुकाबले को अगर मुंबई इंडियन्स की टीम जीत लेती है तो 14 मैच में उसके खाते में 18 अंक हो जाएंगे। मुंबई का रनरेट प्लेऑफ राउंड में पहुंच चुकी टीमों में सबसे ज्यादा(+1.292) है। जो उसकी पंजाब के खिलाफ जीत के बाद भी बना रहेगा। ऐसे में उसके टॉप पर बने रहने की संभावना प्रबल हो जाएगी।

​गुजरात की हार की करनी होगी दुआ04 / 05

​गुजरात की हार की करनी होगी दुआ

मुंबई इंडियन्स को पहले पायदान पर पहुंचने के लिए पहले चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत की दुआ करनी होगी। अगर उस मैच को गुजरात गंवा देती है तो वो 18 अंक पर सिमट जाएगी। इसके बाद पंजाब के खिलाफ जीत मुंबई को टॉप-2 में पहुंचा देगी। मुंबई का पहले या दूसरे स्थान पर रहना आरसीबी के आखिरी मैच में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

बेंगलुरू-लखनऊ की 27 मई को होगी भिड़ंत05 / 05

बेंगलुरू-लखनऊ की 27 मई को होगी भिड़ंत

आरसीबी अगर 27 मई को लखनऊ के खिलाफ अपने जीत दर्ज करने में सफल होती है तो उसके खाते में 19 अंक हो जाएंगे। अगर आरसीबी ये मैच गंवा देती है तो 17 अंक पर रुक जाएगी। गुजरात के बाद पंजाब और आरसीबी की हार मुंबई को 18 अंक के साथ पहले पायदान पर पहुंचा देगी और गुजरात दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। पंजाब और आरसीबी को तीसरे और चौथे स्थान से संतोष करके और एलिमिनेटर मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!