हर्षल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 49 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस मुकाबले में वह काफी महंगे साबित हुए हैं। लेकिन हर्षल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने और किसी को नहीं बल्कि सबसे सफल गेंदबाज को पीछे छोड़ा दिया।
हर्षल पटेल ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम को आउट कर आईपीएल में अपना 150वां विकेट लिया। हर्षल पटेल अपना 117वां मैच खेल रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए सबसे तेज 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
हर्षल पटेल ने इस मामले में आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया। चहल ने 118 मैच में अपने 150 आईपीएल विकेट पूरे किए थे, लेकिन पटेल ने यह कारनामा एक मैच पहले यानी 117 मैच में हासिल कर लिया।
हर्षल पटेल आईपीएल इतिहास में दो अलग-अलग टीमों से पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हर्षल पटेल ने साल 2021 में आरसीबी के लिए और साल 2024 में पंजाब किंग्स के लिए पर्पल कैप अपने नाम किया था।
हर्षल पटेल का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस लीग के सबसे सफल और 200 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज को पीछे छोड़ा। चहल 219 आईपीएल विकेट चटका चुके हैं।