अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने टीम के लिए ऑलरांउड प्रदर्शन की जीत दिलाई। हार्दिक पंड्या ने 8 मुकाबले में 144 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी चटकाए।
टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी। टीम इंडिया ने हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताकर आखिरी ओवर दिया। उन्होंने कंजूसी से गेंदबाजी करते हुए टीम के भरोसे का कायम रखा और हार्दिक ने टीम को जीत दिलाई।
वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 15 जुलाई की शाम अपने घर पहुंचे। वहां उनका हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस ने भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान हार्दिक के साथ उनके भाई क्रुणाल पंड्या भी नजर आए।
हार्दिक पंड्या के साथ वायरल हो रही फोटो में रशियन मॉडल एलेना टुटेजा हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वे भारतीय फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.2 लाख फॉलोअर्स हैं।
तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पंड्या का फोटो रशियन मॉडल एलेना टुटेजा के साथ फोटो वायरल हो रही है। इस दौरान एलेना ने फोटो के साथ बधाई देते हुए लिखा कि भारत को अपने चैंपियंस पर बहुत गर्व है। वहीं, मुझे टीम के एक खिलाड़ी के साथ अपने फोटोशूट की याद आ गई।