ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ दिया सूर्यकुमार यादव के छक्कों का रिकॉर्ड

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट बॉल क्रिकेट में न केवल बैटिंग से बल्कि बॉलिंग से भी अपनी टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में एक बार फिर उन्होंने बल्ले से धमाल दिखाया और मैच जिताऊ पारी खेल दी। इस मुकाबले में उन्होंने न केवल अपने साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर की बराबरी की बल्कि सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आइए जानते हैं कि आखिर वे दो रिकॉर्ड कौन से हैं जो अब मैक्सवेल के नाम जुड़ गए हैं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 17 2025, 10:31 IST
मैक्सवेल ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

मैक्सवेल ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला खामोश था, लेकिन तीसरे और निर्णायक मुकाबले में उन्होंने ऐसी मैच जिताऊ पारी खेली, जिसके दम पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (साभार-ICC/BCCI)

मैक्सवेल की तूफानी पारी Image Credit : ICC/BCCI02 / 07

मैक्सवेल की तूफानी पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत क लिए 173 रन का लक्ष्य मिला था। जीत दिलाने की जिम्मेदारी ग्लेन मैक्सवेल पर थी, क्योंकि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। रनों के लिए अब तक सीरीज में तरस रहे मैक्सवेल ने नाबाद 62 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को मैच और सीरीज दोनों जीता दिया। (साभार-ICC)

तोड़ा सूर्या का रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। अब मैक्सवेल के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 148 छक्के हो गए हैं। (साभार-ICC)

नंबर 7 पर खिसके सूर्याImage Credit : ICC/BCCI04 / 07

नंबर 7 पर खिसके सूर्या

148 छक्के के साथ अब ग्लेन मैक्सवेल सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि 146 छक्के के साथ सूर्यकुमार यादव 7वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा विराजमान हैं। (साभार-BCCI X)

T20I के सिक्सर किंग रोहितImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

T20I के सिक्सर किंग रोहित

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा सिक्स टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में सर्वाधिक 205 छक्के लगाए हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। (साभार-BCCI X)

वॉर्नर की बराबरी कीImage Credit : ICC/BCCI06 / 07

वॉर्नर की बराबरी की

इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने न केवल बल्ले से बल्कि फील्डिंग से भी रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। अब वह इस फॉर्मेट में कैच लेने के मामले में अपने साथी खिलाड़ी के बराबरी पर पहुंच गए हैं। (साभार-ICC X)

टी20 में कैच का रिकॉर्डImage Credit : ICC/BCCI07 / 07

टी20 में कैच का रिकॉर्ड

मैक्सवेल ने जैसे ही डेवाल्ड ब्रेविस का कैच पकड़ा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 62 कैच हो गए हैं। (साभार-ICC X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!