17 साल के फैसल शिनोजादा ने रचा अंडर-19 विश्व कप में इतिहास

Faisal Shinozada Record: अफगानिस्तान के 17 साल के धाकड़ बल्लेबाज फैसल खान शिनोजादा ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार पारी के दौरान दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शिनोजादा ने हरारे में खेले गए मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को 310 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। पूरे टूर्नामेंट में फैसल खान शिनोजादा अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ बने रहे।(फोटो क्रेडिट ACB Media X)

Authored by: नवीन चौहानUpdated Feb 4 2026, 17:05 IST
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल जड़ा आतिशी शतक01 / 07

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल जड़ा आतिशी शतक

फैसल खान शिनोजादा ने भारत के खिलाफ 86 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके जड़े। वो सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बने हैं।​

सेमीफाइनल में सैकड़ा जड़ने वाले 9वें प्लेयर02 / 07

सेमीफाइनल में सैकड़ा जड़ने वाले 9वें प्लेयर

​फैसल खान शिनोजादा अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले भारत के रवनीत रिकी(2000), चेतेश्वर पुजारा(2006), शुभमन गिल(2018), यशस्वी जायसवाल(2020), यश ढुल(2022), थॉमस रेव(2026), ओलिवर पीक(2026) ये कारनामा कर चुके हैं।(फोटो क्रेडिट ACB Media X)​

खेली 110 रन की पारी03 / 07

खेली 110 रन की पारी

फैसल ने 93 गेंद में 110 रन की पारी खेली। वो 46वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में दीपेश देवेंद्रन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 118.27 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी पारी में 15 चौके जड़े। (फोटो क्रेडिट ACB Media X)​

अंडर-19 विश्व कप में 400 रन पूरे करने वाले पहले बैटर04 / 07

अंडर-19 विश्व कप में 400 रन पूरे करने वाले पहले बैटर

फैसल खान शिनोजादा अंडर-19 विश्व कप 2026 में 400 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के बेन मेयर्स को पीछे छोड़ा मेयर्स के खाते में 399 रन दर्ज हैं। (फोटो क्रेडिट ACB Media X)

बने दो शतक जड़ने वाले पहले अफगानी​05 / 07

बने दो शतक जड़ने वाले पहले अफगानी​

​अंडर-19 विश्व कप 2026 में दो शतक जड़ने वाले फैसल तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले श्रीलंका के विरेन चामुदिता और ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक दो शतक जड़ चुके हैं। अंडर-19 विश्व कप के एक संस्करण में दो शतक जड़ने वाले वो पहले अफगान बल्लेबाज हैं। (फोटो क्रेडिट ACB Media X)

नजाई के साथ की शतकीय साझेदारी06 / 07

नजाई के साथ की शतकीय साझेदारी

फैसल खान शिनोजादा ने उजैरुल्लाह नजाई के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 गेंद में 148 रन की साझेदारी की। दोनों ने स्कोर को 2 विकेट पर 117 रन से 265 रन तक अपनी साझेदारी के बल पर पहुंचाया। इसी साझेदारी के बल पर अफगानिस्तान 300 रन के पार पहुंचने में सफल हुआ। (फोटो क्रेडिट ACB Media X)​

ऐसा रहा है अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन07 / 07

ऐसा रहा है अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन

फैसल खान शिनोजादा ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में 6 मैच की 6 पारी में 435 रन 87 के औसत और 107.14 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। 163 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। (फोटो क्रेडिट ACB Media X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!