लंबे समय बाद 38 साल के डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकली ताबड़तोड़ पारी

David Warner In MAX60 Carribean: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर काफी समय से दुनिया भर की तमाम टी20 लीग में खेल रहे हैं और हर जगह उनको वैसा ही सम्मान मिल रहा है जिसके वो हकदार है, हालांकि लंबे समय से उनके बल्ले से कोई ऐसी पारी नहीं निकली थी जिससे ये कहा जा सके कि अब भी इस महान खिलाड़ी के बल्ले में दम बाकी है। अब वेस्टइंडीज में शुरू हुए 10-10 ओवर वाले मैक्स60 कैरेबियन टूर्नामेंट में उनका बल्ला गरज उठा है और अपनी शानदार पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jul 22 2025, 08:17 IST
​फिर चमके वॉर्नर​Image Credit : Instagram/DavidWarner01 / 07

​फिर चमके वॉर्नर​

​वेस्टइंडीज में शुरू हुए नए क्रिकेट टूर्नामेंट की इन दिनों खूब चर्चा है। मैक्स60 कैरेबियन नाम के इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट 10 ओवर वाला है। टूर्नामेंट में दुनिया के कई नामचीन क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं, उन्हीं में एक हैं ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर। (Photo Credit- Instagram/DavidWarner)​

​क्या है मैक्स60 कैरेबियन टूर्नामेंट​Image Credit : Instagram/MAX60Cricket02 / 07

​क्या है मैक्स60 कैरेबियन टूर्नामेंट​

​टी20 क्रिकेट की होड़ के बीच अब एक और ऐसा टूर्नामेंट जोर पकड़ चुका है जिसमें 10-10 ओवर की टक्कर हो रही है। इससे पहले कनाडा में ऐसा ही टूर्नामेंट शुरू हुआ था जिसको इतनी लोकप्रियता नहीं मिली थी, लेकिन मैक्स60 वेस्टइंडीज की जमीन पर आयोजित हो रहा है इसलिए इसको सुर्खियां मिलना शुरू हो गई हैं। (Photo Credit- Instagram/MAX60Cricket)​

​टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला​Image Credit : Instagram/GeorgeMunsey03 / 07

​टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला​

मैक्स60 कैरेबियन टूर्नामेंट के 20वें मैच में बोका रेटन ट्रेलब्लेजर्स और वेगस वाइकिंग्स की टीमें आमने-सामने आईं। वेस्टइंडीज के जॉर्जटाउन में हुे इस मैच में ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी कर रहे थे स्कॉटलैंड के शानदार खिलाड़ी जॉर्ज मुनसे। दोनों टीमों में कई जाने-पहचाने चेहरे मौजूद हैं जिसमें कुछ भारतीय नाम भी शामिल हैं। (Photo Credit- Instagram/GeorgeMunsey)

​ट्रेलब्लेजर्स ने पहले की बल्लेबाजी​Image Credit : Instagram/MAX60Cricket04 / 07

​ट्रेलब्लेजर्स ने पहले की बल्लेबाजी​

​इस मैच में बोका रेटन ट्रेलब्लेजर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 10 ओवर में उनकी टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी कर डाली। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना दिए। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान ओपनर डेविड वॉर्नर की पारी सबसे शानदार रही। (Photo Credit- Instagram/MAX60Cricket)​

​डेविड वॉर्नर का बल्ला गरज उठा​Image Credit : Instagram/MAX60Cricket05 / 07

​डेविड वॉर्नर का बल्ला गरज उठा​

​ट्रेलब्लेजर्स की पारी में डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ पारी खेली। इस 38 साल के महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ओपनिंग करते हुए 30 गेंदों में 75 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दी। (Photo Credit- Instagram/MAX60Cricket)​

​रोमांचक अंदाज में जीती वॉर्नर की टीम​Image Credit : Instagram/MAX60Cricket06 / 07

​रोमांचक अंदाज में जीती वॉर्नर की टीम​

​जवाब देने उतरी भारत के शाहबाज नदीम की अगुवाई वाली वेगस वाइकिंग्स की टीम ने शुरुआत में ओपनर्स के विकेट तो सस्ते में गंवा दिए लेकिन मिडिल ऑर्डर में कुछ अच्छी पारियां जरूर दिखीं, जिनके दम पर वे 10 ओवर में 6 विकेट गंवाते हुए 112 रन तक तो पहुंच गए लेकिन 5 रन से मैच गंवा दिया। (Photo Credit- Instagram/MAX60Cricket)​

​वॉर्नर ने की चौके-छक्कों की बारिश​Image Credit : Instagram/DavidWarner07 / 07

​वॉर्नर ने की चौके-छक्कों की बारिश​

​डेविड वॉर्नर ने अपने पुराने अंदाज में जोरदार बल्लेबाजी की जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। इस बीच उनके बल्ले से 4 जोरदार छक्के और 8 शानदार चौके निकले। यानी अपनी पारी के 58 रन उन्होंने बाउंड्री के जरिए ही बनाए। (Photo Credit- Instagram/DavidWarner)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!