CSK का नया IPL कार्यक्रम, धोनी को जी भरकर देख लीजिए, एक खिलाड़ी ने साथ छोड़ा

CSK New IPL 2025 Schedule: बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो जाने के बाद बाकी बचे मैचों के लिए आईपीएल 2025 के नए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। वैसे तो पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) प्लेऑफ की दौड़ से सबसे पहले बाहर हो चुकी है और अब वे सिर्फ औपचारिकता के लिए खेलेंगे लेकिन फिर भी इस सबसे लोकप्रिय आईपीएल टीम के करोड़ों चाहने वाले चेन्नई के आखिरी दो मैचों को जी भरकर देखना चाहेंगे। वजह होंगे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)। वहीं एक शानदार खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है। यहां जानते हैं चेन्नई के अगले मैचों का कार्यक्रम और किस खिलाड़ी ने आईपीएल छोड़कर बीसीसीआई के एक्शन को न्योता दिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated May 13 2025, 10:22 IST
चेन्नई का नया कार्यक्रमImage Credit : X01 / 07

चेन्नई का नया कार्यक्रम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में आखिरी दो बार फैंस को मैदान पर नजर आने वाली है। उनके ये मुकाबले किन दो टीमों से होने हैं और क्या CSK किसी और टीम का खेल भी बिगाड़ सकती है।

17 मई को फिर से धमालImage Credit : BCCI02 / 07

17 मई को फिर से धमाल

भारत-पाकिस्तान तनाव शुरू होने के बाद आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था। अब सीजफायर होने के बाद बीसीसीआई ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब 17 मई से टूर्नामेंट फिर शुरू होगा और 3 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा।

किसके खिलाफ CSK के आखिरी दो मैचImage Credit : Instagram03 / 07

किसके खिलाफ CSK के आखिरी दो मैच

आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होने के बाद फैंस को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का इंतजार रहेगा। चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है इसलिए अब उनके आखिरी दो मुकाबले बाकी हैं। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ होंगे।

किन तारीखों पर हैं चेन्नई के मैचImage Credit : Instagram04 / 07

किन तारीखों पर हैं चेन्नई के मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के जो दो मुकाबले अब बाकी हैं उनमें से पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 मई (मंगलवार) को शाम 7:30 बजे दिल्ली के मैदान पर होगा। जबकि उनका अंतिम मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई (रविवार) को दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा।

क्या किसी का खेल बिगाड़ेगी चेन्नईImage Credit : Instagram05 / 07

क्या किसी का खेल बिगाड़ेगी चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल स्थगित होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका दे दिया था। अब केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुका है। इसी तरह क्या चेन्नई अपने अंतिम दो मैचों में किसी का खेल बिगाड़ सकती है। जवाब है नहीं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, जबकि गुजरात टाइटंस के 3 मैच बाकी हैं और 16 अंक लेकर वे लगभग प्लेऑफ में पहुंच ही गए हैं।

क्या ये धोनी के आखिरी दो मैच होंगेImage Credit : Instagram06 / 07

क्या ये धोनी के आखिरी दो मैच होंगे

अब सबसे बड़ा और बार-बार पूछा जाने वाला सवाल, क्या महेंद्र सिंह धोनी को फैंस आखिरी दो मैचों में खेलते देखने वाले हैं। धोनी ने अब तक अपने आईपीएल भविष्य को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है लेकिन अगले आईपीएल में वो 44 साल के होंगे और उन्होंने बस इतना कहा है कि अगर उनकी फिटनेस सही रही तभी वो कोई निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है।

इस खिलाड़ी ने चेन्नई का साथ छोड़ाImage Credit : Instagram07 / 07

इस खिलाड़ी ने चेन्नई का साथ छोड़ा

आईपीएल 2025 के बीच में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों को भविष्य को नजर में रखते हुए खरीदकर टीम में शामिल किया था। इसमें एक बड़ा नाम दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस का था जिन्होंने पिछले मुकाबले में धुआंधार पारी से सबका दिल भी जीता था। लेकिन टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद वो स्वदेश लौट गए और अब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आईपीएल 2025 को अलविदा कह दिया है। देखना ये होगा कि बीसीसीआई उन पर नए नियमों के तहत एक्शन लेगा या नहीं जिसके मुताबिक करार होने के बाद टूर्नामेंट छोड़ने पर दो साल का बैन लग सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!