कूपर कोनोली ने IPL में शतक जड़कर रचा इतिहास

Youngest overseas batter to score a century in IPL: पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2026 में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने जीत के लिए 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद शतक जड़ दिया और अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। कोनोली आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। जानिए उन्होंने तोड़ा किसका रिकॉर्ड?

Authored by: नवीन चौहानUpdated May 7 2026, 03:30 IST
आईपीएल शतक जड़ने वाले सबसे युवा विदेशी01 / 08

आईपीएल शतक जड़ने वाले सबसे युवा विदेशी

कूपर कोनोली आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने ये कारनामा 22 साल 157 दिन की उम्र में कर दिखाया है।

खेली 107 रन की नाबाद पारी02 / 08

खेली 107 रन की नाबाद पारी

कूपर कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 107 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोनोली ने अपना शतक 57 गेंद में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से पूरा किया और अंत में 107(59) रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।​

तोड़ा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड03 / 08

तोड़ा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

​कोनोली ने हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़कर क्विंटन डिकॉक का साल 2016 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। डिकॉक ने दिल्ली डेयरडेविल्स(दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। वही डेविड वॉर्नर ने 23 साल 153 दिन की उम्र में दिल्ली के लिए केकेआर के खिलाफ शतक जड़ा था।​

जड़ा टी20 करियर में पहला शतक04 / 08

जड़ा टी20 करियर में पहला शतक

यह कूपर कोनोली का टी20 क्रिकेट में पहला शतक है। पहली बार वो प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में तीन अंक के आंकड़े को छूने में सफल हुए हैं। 62 टी20 मैच की 54 पारियों में कोनोली के खाते में एक शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं।​

ऐसा रहा है मौजूदा सीजन में प्रदर्शन05 / 08

ऐसा रहा है मौजूदा सीजन में प्रदर्शन

पहली बार आईपीएल में खेल रहे कोनोली ने अबतक खेले 10 मैच की 9 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 53.86 के औसत और 171.36 के स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। कोनोली ने अबतक सीजन में 31 चौके और 26 छक्के जड़े हैं।​

3 करोड़ में हुए थे नीलाम06 / 08

3 करोड़ में हुए थे नीलाम

आईपीएल में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे कूपर कोनोली 3 करोड़ रुपये में नीलाम हुए थे। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए पंजाब को केकेआर के साथ भिड़ना पड़ा था। अंतत: तब तक कीमत 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।​

सीजन में खेली हैं ऐसी पारियां07 / 08

सीजन में खेली हैं ऐसी पारियां

आईपीएल 2026 में कोनोली ने गुजरात के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर सीजन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 36, हैदराबाद के खिलाफ 11, मुंबई के खिलाफ 17, लखनऊ के खिलाफ 87, दिल्ली के खिलाफ 17, राजस्थान के खिलाफ 30, गुजरात के खिलाफ शून्य और अब हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 107 रन की पारी खेली है।​

इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड की रेस में हुए शामिल08 / 08

इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड की रेस में हुए शामिल

कूपर कोनोली आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बनने में शामिल हो गए हैं। हालांकि इस रेस में उन्हें वैभव सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती मिलेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!