क्या मुंबई इंडियंस IPL 2026 से बाहर हो गई, कैसे हैं समीकरण

Mumbai Indians Playoff Chances: IPL 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार मिली है। यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन में 7वीं हार थी। MI की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 7 हार के साथ पॉइंट टेबल में अब 9वें नंबर पर खिसक गई है। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम इस IPL के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है?

Authored by: आदित्य साहूUpdated May 3 2026, 06:01 IST
मुंबई की 9 मैचों में 7वीं हारImage Credit : IPL/BCCI01 / 08

मुंबई की 9 मैचों में 7वीं हार

मुंबई इंडियंस इस सीजन अपने 9 मैच खेल चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार के बाद मुंबई को इस सीजन अपनी 7वीं हार मिली। इसके साथ ही मुंबई अंक तालिका में 4 पॉइंट के साथ नौंवे नंबर पर खिसक गई है। मुंबई से नीचे अब सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ही है, जिसके भी 4 पॉइंट हैं। हालांकि, रन रेट के मामले में मुंबई उससे थोड़ा सा ऊपर है।

चेन्नई ने आसानी से 8 विकेट से दी मातImage Credit : IPL/BCCI02 / 08

चेन्नई ने आसानी से 8 विकेट से दी मात

IPL के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को बेहद आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने मुंबई से मिले 160 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत में कप्तान रितुराज गायकवाड़ की 67(48) रनों की नाबाद पारी और कार्तिक शर्मा की 54(40) रनों की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा।

चेन्नई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदाImage Credit : IPL/BCCI03 / 08

चेन्नई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट से जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। चेन्नई की यह 9 मैचों में चौथी जीत है और पॉइंट टेबल में 8 अंकों के साथ वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई ने इस जीत के साथ अपने नेट रनरेट को भी बेहतर कर लिया है और अब वह पॉजिटिव में पहुंच गई है।

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजीImage Credit : IPL/BCCI04 / 08

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन बनाए। मुंबई के लिए एकमात्र अर्धशतक नमनधीर ने लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रयान रिकेल्टन ने 37 रनों की पारी खेलकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।​

फिर फेल हुए मुंबई के सारे स्टार बल्लेबाजImage Credit : IPL/BCCI05 / 08

फिर फेल हुए मुंबई के सारे स्टार बल्लेबाज

विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रयान रिकल्टन, रॉबिन मिंज जैसे स्टार बल्लेबाजों से भरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस मैच में भी फ्लॉप साबित हुई। सूर्यकुमार यादव जहां सिर्फ 21 रन बना पाए। वहीं तिलक वर्मा 5, हार्दिक पांड्या 18, विल जैक्स 1 और रयान रिकल्टन सिर्फ 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस कारण मुंबई ने चेन्नई को सिर्फ 160 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे चेन्नई ने आसानी से हासिल कर लिया।

फिर फ्लॉप रहे मुंबई के गेंदबाजImage Credit : IPL/BCCI06 / 08

फिर फ्लॉप रहे मुंबई के गेंदबाज

मुंबई की टीम ने जब 159 रन बनाए थे तो उसे उम्मीद रही होगी कि उसके गेंदबाज इस टार्गेट को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, मुंबई के गेंदबाज इस मैच में भी फ्लॉप ही रहे। जसप्रीत बुमराह ने भले ही संजू सैमसन को जल्दी आउट कर दिया लेकिन उन्होंने अपने 3 ओवर में 20 रन लुटाए। ट्रेंट बोल्ट ने 3.1 ओवर में 37 रन लुटाए। अल्लाह गजनफर को एक विकेट जरूर मिला लेकिन उन्होंने भी 4 ओवर में 40 रन दिए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद चेन्नई के खिलाफ अपने 2 ओवरों में 17 रन दिए।

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है मुंबई इंडियंसImage Credit : IPL/BCCI07 / 08

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है मुंबई इंडियंस

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। मुंबई की 9 मैच में 7वीं हार के साथ प्लेऑफ में एंट्री के अरमान तकरीबन चकनाचूर हो चुके हैं। अब सिर्फ चमत्कार ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। अगर मुंबई अपने बाकी बचे पांचों मैच जीत लेती है तो उसके 14 अंक होंगे। हालांकि, बाकी टीमों के परफॉर्मेंस को देखते हुए ऐसा लगता नहीं है कि बाकी बचे सभी 5 जीतों के बाद भी मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

क्या कहता है प्लेऑफ का समीकरणImage Credit : IPL/BCCI08 / 08

क्या कहता है प्लेऑफ का समीकरण

IPL में साल 2022 से लगातार 10 टीमें खेल रही है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक की दरकार होती है। 2022 से अब तक सिर्फ 2024 में ऐसा हुआ है कि 14 प्वाइंट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया था। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। इस बार आरसीबी, पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं। वह जिस तरह लगातार जीत हासिल कर रही हैं, उन्हें देखकर लगता नहीं है कि इस बार लड़ाई 14 पॉइंट की होने वाली है। यही चारों टीमें इस बार प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार भी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!