द.अफ्रीका के खिलाफ मकाय में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की ओर ले जानेमें खास मदद की। उन्होंने केवल 55 गेंदों पर 118 रन बना लिए और जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 400 पार जा पाई।
मैच की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये सही साबित हुए और टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत की उन्होंने अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ा और कुल 142 रन बनाए।
हेड के बाद कप्तान मिचेल मार्श ने भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने केवल 105 गेंदों पर शतक पूरा किया और 6 चौके और 5 छक्के जड़े।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन खिलाड़ियों के शतक की बदौलत एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कुल 431 रन बनाए जो कि इस मैदान पर सबसे ज्यादा है।
कैमरन ग्रीन ने इस मैच में शुरुआत से ही विस्फोटक पारी जारी रखी और केवल 47 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया। ये ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक है।
कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके घर पर वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले स्टीव स्थिथ ने 2020 में सिडनी में 62 गेंदों पर शतक जड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मेक्सवेल के नाम है। मेक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप में केवल 40 गेंदों पर शतक जड़ दिया था जो कि सबसे तेज है।