सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल भी खेला था। हालांकि टीम को हार मिली लेकिन पूरे सीजन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा होती रही। टीम नए कप्तान के साथ शानदार तरीके से उभरी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हेनरी क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतिश कुमार रेड्डी को रिटेन कर सकती है। हालांकि इनके अलावा कुछ बड़े प्लेयर्स हैं जो कि रिलीज होंगे और इन्हें खरीददार भी मिलना मुश्किल है।
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में रहे हैं। वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और वे तीन साल और खेलेंगे कि नहीं ये कहा नहीं जा सकता ऐसे में उन्हें शायद ही कोई खरीददार मिले।
मयंक अग्रवाल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें शुरुआती मैचों के बाद ही बाहर बैठना पड़ गया था ऐसे में अब शायद ही कोई टीम उन पर भरोसा जताए।
ग्लेन फिलिप्स शानदार ऑलराउंडर हैं लेकिन उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं जिसका उन्हें अगले ऑक्शन में नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलिप्स का ऐसे में बिकना मुश्किल है।