पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मेजबान पाकिस्तान ने पस्त कर दिया। इसमें शीर्ष पाक बल्लेबाज बाबर आजम का अहम योगदान रहा। यहां जानेंगे कैसी रही बाबर की पारी और मैच का हाल, साथ ही जानेंगे कि बाबर ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है।
रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2026 के पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उसकी तरफ से ओपनर मैथ्यू शॉर्ट ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि, मिडिल ऑर्डर में मैट रेनशॉ ने 63 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के मदद से किसी तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.1 ओवर में ऑल-आउट होने से पहले 200 रन बना पाई।
पाकिस्तान के लिए इस मैच में वनडे डेब्यू करने उतरे 21 वर्षीय स्पिनर अराफात मिन्हास वो कारण रहे कि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 44.1 ओवर के अंदर ऑल-आउट हो गई। इस युवा स्पिनर ने 10 ओवर में 1 मेडन ओवर करत हुए सिर्फ 32 रन लुटाए और रिकॉर्ड सर्वाधिक 5 विकेट झटके।
पाकिस्तान के बल्लेबाज जब लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमेन और टी संघा ने पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स को 49 रन के अंदर आउट कर दिया। साहिबजादा फरहान 28 रन और माज सदाकत 8 रन बनाकर आउट हो गए।
दो विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए बाबर आजम और चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने शानदार पारियां खेलकर टीम को संभाल लिया। बाबर ने 94 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। जबकि गाजी ने 92 गेंदों में 65 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पार्टनरशिप करते हुए आउट होने से पहले पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की टीम ने 42.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और पांच विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
इसी बीच अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बाबर आजम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 9000 रन का आंकड़ा छूने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।