आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाला एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Cricket Tale: आईपीएल 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। 19वें सीजन के छह मैच समाप्त हो गए हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज को ऑरेंन्ज कैप मिल गई है। वहीं, गेंदबाजी में अभी तक ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के सिर पर्पल कैप सजी गई है। हालांकि, एक दिलचस्प आँकड़ा है कि अभी तक मात्र एक ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर्पर कैप जीत सका है।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Apr 8 2026, 15:26 IST
विश्व क्रिकेट के खिलाड़ी लेना चाहते हैं हिस्साImage Credit : IPL/BCCI01 / 07

विश्व क्रिकेट के खिलाड़ी लेना चाहते हैं हिस्सा

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में विश्व क्रिकेट के खिलाड़ी खेलने का सपना देखते हैं। हालांकि, कुछ ही खिलाड़ियों का सपना पूरा हो पाता है। हालांकि, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों के ज्यादतर खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हैं।

लगभग 1600 खिलाड़ी ले चुके हैं हिस्साImage Credit : IPL/BCCI02 / 07

लगभग 1600 खिलाड़ी ले चुके हैं हिस्सा

आईपीएल 2008 से शुरू होने के बाद से अब तक लभगभ 1600 खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बन चुके हैं। इसमें भारतीय (कैप्ड और अनकैप्ड) और विदेशी दोनों शामिल हैं। ​​

100 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लिया है हिस्साImage Credit : IPL/BCCI03 / 07

100 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लिया है हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी तक लगभग 100 से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा ले चुके हैं। इसमें एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं। हालांकि एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि केवल एक ही गेंदबाज पर्पल कैप जीत सका है।

एंड्रयू टाई ने रचा है इतिहासImage Credit : IPL/BCCI04 / 07

एंड्रयू टाई ने रचा है इतिहास

शेन वार्न, मिचेल जानसन, ब्रेट ली जैसे दिग्गज गेंदबाजों ने आईपीएल में अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन एंड्रयू टाई ही एक मात्र ऐसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में पर्पल कैप जीता है।

14 मैच में लिए थे 24 विकेटImage Credit : IPL/BCCI05 / 07

14 मैच में लिए थे 24 विकेट

साल 2018 में एंड्रयू टाई ने किंग्ल इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए 14 मैच में कुल 24 विकेट चटकाए थे। इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें पर्पल कैप का अवार्ड मिला था।

तीन खिलाड़ियों ने दो-दो बार जीता है खिताबImage Credit : IPL/BCCI06 / 07

तीन खिलाड़ियों ने दो-दो बार जीता है खिताब

आईपीएल के इतिहास में अब तक 18 खिलाड़ियों ने पर्पल कैप जीता है। इनमें से तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार पर्पल कैप का खिताब जीता है। इसमें ड्वेन ब्रावो, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

भुवनेश्वर कुमार के नाम है अनोखा रिकॉर्डImage Credit : IPL/BCCI07 / 07

भुवनेश्वर कुमार के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो सीजन पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। भुवी ने साल 2016 में और 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पर्पल कैप जीती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!