ना विराट ना अभिषेक, सबा करीम ने बताया कौन है ऑलटाइम नंबर वन टी20 बैटर

All Time T20 Batter: फटाफट क्रिकेट की बात करें तो क्रिस गेल से बड़ा एंटरटेनर और कोई नहीं है। अगर आप टॉप-5 बैटर की बात करें तो गेल के नाम के बिना यह कंप्लीट नहीं होगा। लेकिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर और सेलेक्टर सबा करीम ने टी20 क्रिकेट के ऑलटाइम बैटर के बारे में बात की है। उनके इस टॉप-6 बैटर की लिस्ट में दो नाम भारत से हैं और दो नाम वेस्टइंडीज से, चलिए जानें सबा की इस पूरी लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 13 2026, 08:59 IST
ऑलटाइम टी20 बैटरImage Credit : ICC/BCCI01 / 07

ऑलटाइम टी20 बैटर

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने ऑलटाइम टी20 बैटर की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में चार नाम भारत और वेस्टइंडीज से हैं। हैरानी की बात यह है कि टॉप पर ना तो अभिषेक शर्मा का नाम है और ना ही विराट कोहली का। चलिए जानते हैं कि सबा करीम की इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

नंबर 6 पर काइरन पोलार्डImage Credit : ICC/BCCI02 / 07

नंबर 6 पर काइरन पोलार्ड

इस लिस्ट में सबा करीम ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज काइरन पोलार्ड को सबसे नीचले पायदान यानी नंबर 6 पर रखा है। पोलार्ड सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वालों की लिस्ट में नंबर दो पर हैं। 735 मैच में उन्होंने 14,482 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 67 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं।

नंबर 5 पर डेविड वॉर्नरImage Credit : ICC/BCCI03 / 07

नंबर 5 पर डेविड वॉर्नर

सबा करीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को नंबर 5 पर रखा है। वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। उन्होंने 432 मैच में 14,028 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 115 अर्धशतक लगाए हैं।

नंबर 4 पर क्रिस गेलImage Credit : ICC/BCCI04 / 07

नंबर 4 पर क्रिस गेल

इस लिस्ट में नबर 4 पर क्रिस गेल हैं। टी20 में रन बनाने के मामले में गेल नंबर वन हैं, लेकिन सबा करीम उन्हें नंबर वन टी20 बल्लेबाज नहीं मानते हैं। गेल ने सर्वाधिक 455 मैच में 14,562 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं।​

नंबर 3 पर जोस बटलरImage Credit : ICC/BCCI05 / 07

नंबर 3 पर जोस बटलर

इस लिस्ट में नंबर 3 पर जोस बटलर हैं। रन बनाने के मामले में बटलर 5वें नंबर पर हैं। 493 मैच में उन्होंने 13,845 रन बनाए हैं। इस दौरान 8 शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं।

नंबर दो पर विराट कोहली Image Credit : ICC/BCCI06 / 07

नंबर दो पर विराट कोहली

इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर दो पर हैं। 414 मैच में विराट कोहली ने 13,543 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 9 शतक और 105 अर्धशतक हैं।

नंबर वन रोहित शर्मा Image Credit : ICC/BCCI07 / 07

नंबर वन रोहित शर्मा

सबा करीम के अनुसार विराट कोहली नंबर वन टी20 बैटर हैं। रोहित ने 463 मैच में 12,248 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!