वास्तु शास्त्र और ज्योतिष अनुसार कबूतरों का घर में आना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन उनके द्वारा घर में घोंसला बनाना अशुभ संकेत देता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। लेकिन अगर कबूतर घोंसले में अंडे दे दे तो क्या ये शुभ है? चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।
घर में कबूतर का घोंसला होना इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में गंदगी रहती है। जिससे घर में नकारात्मकता फैलती है।
घर में कबूतर का घोंसला आर्थिक तंगी लाता है। अगर कबूतर घर की छत, बालकनी या खिड़की में घोंसला बना ले तो ये दुर्भाग्य का संकेत होता है।
वास्तु अनुसार घर में कबूतर का घोंसला दिखते ही उसे तुरंत हटा देना चाहिए। नहीं तो इससे घर के सदस्यों की तरक्की रूक सकती है।
घर में कबूतर का घोंसला होने से सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है। कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है।
कुछ स्थानों पर कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ संकेत माना जाता है। इसे धन लाभ का प्रतीक समझा जाता है। मान्यता अनुसार कबूतर मां लक्ष्मी के भक्त होते हैं इसलिए उनके घर में घोंसला बनाने से पैसों की कभी कमी नहीं होती।
वास्तु शास्त्र अनुसार घर में कबूतर का अंडा देना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में परेशानी बनी रहती है।