घर में अचानक से दिख जाए ये कीड़ा तो समझ लें खुलने वाली है आपकी किस्मत, धन आने का देता है संकेत

Ghar Mein Kankhajura Dekhne Ka Matlab: ज्योतिष शास्त्र अनुसार घर में इस कीड़े का दिखना बेहद शुभ संकेत माना गया है। अगर आपको भी अपने घर में ये कीड़ा घूमता हुआ नजर आ जाए तो समझ लें सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 11 2025, 06:07 IST
शुभ संकेत देता है ​कनखजूराImage Credit : Canva01 / 08

शुभ संकेत देता है ​कनखजूरा

ज्योतिष अनुसार घर में कनखजूरा दिखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सीलन वाली जगह पर पाया जाता है। खासतौर से ये बारीश के मौसम में खूब नजर आता है। घर में कई बार अचानक से ये कीड़ा दिखने लगता है। जिसे देखकर भले ही अच्छी अनुभूति नहीं होती है लेकिन ये बेहद शुभ संकेत देता है।

सुख-समृद्धि का संकेतImage Credit : Canva02 / 08

सुख-समृद्धि का संकेत

घर पर कनखजूरा दिखे और वह कुछ देर में गायब भी हो जाए तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मरा हुआ कनखजूरा दिखनाImage Credit : Canva03 / 08

मरा हुआ कनखजूरा दिखना

ज्योतिष अनुसार अगर घर पर मरा हुआ कनखजूरा दिखता है तो ये भी बेहद शुभ संकेत है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी कनखूजा को खुद नहीं मारना चाहिए। यदि घर पर पहले ही स्वभाविक रूप से मरा हुआ कनखूजा दिखे तो यह शुभता का संकेत है। इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला था जो कि टल गया है।

पूजाघर में कनखजूरा दिखना शुभImage Credit : Canva04 / 08

पूजाघर में कनखजूरा दिखना शुभ

कनखजूरा यदि पूजाघर में दिखे तो यह किस्मत पलटने का संकेत देता है। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं और आपकी धन संबंधी जुड़े सभी समस्याएं खत्म होने वाली है।

कनखजूरे का यहां दिखना अशुभImage Credit : Canva05 / 08

कनखजूरे का यहां दिखना अशुभ

राहु कमजोर होने पर घर के शौचालय, मुख्य द्वार और सीढ़ियों पर कनखजूरा रेंगता हुआ नजर आता है। ये अशुभ संकेत देता है ऐसे में इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।

किचन में कनखजूरा दिखने का मतलबImage Credit : Canva06 / 08

किचन में कनखजूरा दिखने का मतलब

किचन की सिंक में यदि कनखजूरा नजर आ जाए तो यह अशुभ संकेत है। ये बताता है कि किचन का वास्तु खराब है जिसका बुरा असर घर के लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

मुख्य द्वार पर कनखजूरा दिखनाImage Credit : Canva07 / 08

मुख्य द्वार पर कनखजूरा दिखना

यदि कनखजूरा मुख्य द्वार से बाहर की ओर जा रहा है, तो इसका अर्थ के कि वह अपने साथ घर की सारी परेशानियों अपने साथ लेकर जा रहा है। लेकिन अगर अंदर आता दिखे तो मतलब ये परेशानियां लेकर आ रहा है।

कनखजूरा का हाथ-पैर पर चढ़नाImage Credit : Canva08 / 08

कनखजूरा का हाथ-पैर पर चढ़ना

कनखजूरा पैर या हाथ पर चढ़ जाए तो यह अशुभ संकेत होता है। ये बताता है कि आपका कोई बनता काम बिगड़ने वाला है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!