पहले किसान घर बैठे पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए e-KYC पूरी कर सकते थे। अब पोर्टल पर e-KYC का विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है।
अगर आपके गांव में रजिस्टर्ड CSC VLE यानी कॉमन सर्विस सेंटर उपलब्ध है तो वहां जाकर e-KYC कराई जा सकती है। किसान को अपना आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर साथ लेकर जाना होगा।
किसान चाहें तो पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के Play Store से PM Kisan ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करना होगा। PM Kisan ऐप खोलकर भाषा चुनें और Login पर जाएं। इसके बाद Beneficiary विकल्प चुनकर आधार नंबर या पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। आधार नंबर दर्ज करने के बाद Facial e-KYC का विकल्प दिखाई दे सकता है।
Facial e-KYC के लिए पहले जरूरी कंसेंट दें और फिर मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें। स्क्रीन पर दिए गए सर्कल में चेहरा लाकर स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद ऐप में बताए गए निर्देशों के अनुसार mPIN बनाया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीएम किसान ऐप के डैशबोर्ड में जाकर e-KYC Status चेक करें। अगर स्टेटस के सामने Yes दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपकी e-KYC पूरी हो चुकी है।
e-KYC कराने का एक और विकल्प राज्य सरकार के आधिकारिक लॉगिन के जरिए उपलब्ध है। अगर आपके आसपास पीएम किसान से जुड़े किसी अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी की सुविधा मौजूद है तो उनकी मदद से भी e-KYC कराई जा सकती है।