Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई में खूब लगेगा मन, बस स्टडी टेबल की दिशा का रखें ध्यान

Vastu Tips For Study Table: वास्तु शास्त्र की मानें तो बच्चों का स्टडी टेबल हमेशा सही दिशा में होना चाहिए क्योंकि इससे उनका मन पढ़ाई से नहीं भटकता। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि स्टडी टेबल की सही दिशा क्या है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से यहां।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 7 2025, 09:57 IST
स्टडी टेबल की दिशाImage Credit : Canva01 / 08

स्टडी टेबल की दिशा

वास्तु शास्त्र अनुसार स्टडी रूम को हमेशा घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में होना चाहिए। तो वहीं घर में स्टडी टेबल रखते समय ये भी सुनिश्चित जरूर करें कि बच्चा का पढ़ते समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रहे। इससे बच्चे का पढ़ाई में खूब मन लगेगा।

दूरी का रखें ध्यानImage Credit : Canva02 / 08

दूरी का रखें ध्यान

स्टडी टेबल को दीवार से कम से कम 3-4 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। जिस दिशा में छात्र मुंह करके बैठे उसके सामने खाली जगह जरूर होनी चाहिए।

दरवाजा नहीं होना चाहिएImage Credit : Canva03 / 08

दरवाजा नहीं होना चाहिए

इस बात का ध्यान रखें कि स्टडी टेबल और चेयर के ठीक पीछे दरवाजा नहीं होना चाहिए। स्टडी टेबल के सामने एक खुला क्षेत्र होना चाहिए।

ऐसे बढ़ेगी एकाग्रताImage Credit : Canva04 / 08

ऐसे बढ़ेगी एकाग्रता

अगर आपकी स्टडी टेबल लकड़ी की है, तो उसे रखने के लिये पूर्व दिशा या आग्नेय कोण (पूर्व और दक्षिण दिशा के बीच का स्थान) की दिशा उचित है। कहते हैं इस दिशा में रखी गई लकड़ी की स्टडी टेबल पर बैठकर बढ़ने से एकाग्रता बढ़ती है।

यहां रखें लोहे की स्टडी टेबलImage Credit : Canva05 / 08

यहां रखें लोहे की स्टडी टेबल

लेकिन अगर आपकी स्टडी टेबल अन्य किसी धातु जैसे लोहे की है तो उसके लिए पश्चिम दिशा या वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा) का चुनाव करें।

बीम या कैबिनेट नहीं होना चाहिए​Image Credit : Canva06 / 08

बीम या कैबिनेट नहीं होना चाहिए​

वास्तु शास्त्र अनुसार स्टडी टेबल के ऊपर कोई बीम या कैबिनेट नहीं होना चाहिए कयोंकि इससे पढ़ते समय मन में नकारात्मक विचार आते हैं। इसके अलावा स्टडी रूम में सभी पुरस्कार और प्रमाण पत्र उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाएं। इससे पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

कहां लगाएं पोस्टरImage Credit : Canva07 / 08

कहां लगाएं पोस्टर

स्टडी टेबल की सामने वाली दीवार पर अच्छे पोस्टर या पढ़ाई सम्बंधित सामग्रियां टांग देनी चाहिए। इससे सकारात्मकता बनी रहेगी।

​कहां रखें टेबल लैंपImage Credit : Canva08 / 08

​कहां रखें टेबल लैंप

स्टडी टेबल में ज्यादा प्रकाश के लिए टेबल लैंप रखना है तो इसके लिए स्टडी टेबल के बाईं ओर का स्थान उचित माना जाता है और टेबल के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में लैंप रखा होना चाहिए।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज