नया साल यानी 2026 आने वाला है। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आता है। ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि आने वाला वर्ष खुशियों, तरक्की और सकारात्मकता से भरा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र आपके नए साल की शुरुआत को और भी शुभ बना सकता है। इसलिए नए वर्ष के स्वागत से पहले कुछ सरल और व्यावहारिक वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने घर-परिवार में खुशहाली, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। यहां हम आपका नया साल बेहतर बनाने के लिए ही वास्तु के कुछ खास टिप्स दे रहे हैँ।
नए साल में सबसे पहले तो आपको घर में नमक-पानी का पोंछा लगाना है। सप्ताह में एक बार हल्के नमक वाले पानी से पोछा लगाने से वातावरण हल्का और फ्रेश महसूस होता है।
नया साल शुरू होने से पहले मुख्य द्वार की अच्छी तरह सफाई करें। प्रवेश द्वार पर पीला/सफेद हल्का प्रकाश रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जरूर लगाएं। यदि है तो उसी अच्छे से देख-भाल करें। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें और नियमित रूप से जल अर्पित करें।
नए साल में घर में टूटा हुआ कांच, फोटो फ्रेम या घड़ी न रखें। ऐसे सामान घर का माहौल बोझिल बनाते हैं। टूटी या बंद घड़ी समय के रुकने का प्रतीक मानी जाती है, इसलिए इसे ठीक कराएं या हटा दें।
दक्षिण-पश्चिम दिशा स्थिरता का प्रतीक है। इस दिशा में भारी फर्नीचर रखें या परिवार की फोटो लगाएं। ये सुरक्षा और स्थिर ऊर्जा को बढ़ाता है।
उत्तर-पूर्व दिशा वास्तु में सबसे संवेदनशील मानी जाती है। यहां भारी सामान, जूते या कचरा न रखें। इस दिशा में हल्का दीपक या शुद्ध पानी का बर्तन रखना शुभ माना जाता है।