मेन गेट पर भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें, रुष्ट हो जाती हैं मां लक्ष्मी, आज ही कर लें सुधार

Vastu Tips for Main Gate: घर का सबसे अहम हिस्सा उसके मुख्य द्वार को माना जाता है। लेकिन जाने-अनजाने में लोग अपने घर के मेन गेट के पास ऐसी-ऐसी चीजें रख देते हैं जो उनके नुकसान का कारण बन जाता है। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर रखने वाली कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Oct 5 2025, 20:44 IST
वास्तु: घर के मेन गेट पर क्या नहीं रखना चाहिएImage Credit : IStock01 / 07

वास्तु: घर के मेन गेट पर क्या नहीं रखना चाहिए

घर के मेन गेट से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वास्तु के मुताबिक घर में सुख शांति और समृ्द्धि के लिए मेन गेट पर भूलकर भी ये 5 चीजें नहीं रखनी चाहिए:

​कूड़ा कबाड़​Image Credit : IStock02 / 07

​कूड़ा कबाड़​

घर के मुख्य द्वार के पास कभी कूड़ेदान या फिर टूटा फूटा सामान या पुराने जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। वास्तु कहता है कि इससे दरिद्रता आती है।

​विशाल वृक्ष या खंभा​Image Credit : IStock03 / 07

​विशाल वृक्ष या खंभा​

घर के मेन गेट पर कोई बहुत बड़ा पेड़ या फिर बिजली इत्यादि का खंभा भी नहीं होना चाहिए। वास्तु कहता है कि ये घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। साथ ही हमेशा घर में पैसों को लेकर किच-किच भी होती है।

​शौचालय​Image Credit : IStock04 / 07

​शौचालय​

घर के मेन गेट के सामने कोई शौचालय या स्नानघर की दीवार नहीं होनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक ऐसा होना पैसों की तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

​आईना​Image Credit : IStock05 / 07

​आईना​

घर के मेन गेट पर आईना लगाने से भी बचना चाहिए। वास्तु नियम के मुताबिक ऐसा करना घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को वापस भेज देता है।

​भारी भरकम चीजें​Image Credit : IStock06 / 07

​भारी भरकम चीजें​

मेन गेट के रास्ते में किसी भी तरह की भारी भरकम रुकावट की चीज नहीं रखनी चाहिए। यह भी घर में सकारात्मकता आने से रोकता है।

​डिसक्लेमर​Image Credit : IStock07 / 07

​डिसक्लेमर​

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!