Asteroid towards Earth: नासा ने Asteroid 2025 QV9 का अलर्ट जारी किया है, जो एक विशालकाय विमान जितने आकार का है। आसान शब्दों में कहें तो 2025 क्यूवी9 नामक एस्टेरॉयड 100 फीट लंबा है। (फोटो साभार: iStock)
पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रही आसमानी आफत की रफ्तार 16,000 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है, जो आग से उबलता हुआ आगे बढ़ रहा है। (फोटो साभार: iStock)
Asteroid 2025 QV9 भले ही 16,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की कोई संभावना नहीं है। (फोटो साभार: iStock)
अगर एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता तो भीषण तबाही हो सकती है, लेकिन यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से निकल जाएगा। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। (फोटो साभार: iStock)
पृथ्वी के करीब से गुजरने वाली हर आसमानी वस्तुओं पर नासा अपनी पैनी निगाह बनाकर रखता है और एस्टेरॉयड को हमेशा से खतरनाक माना जाता रहा है और इसको लेकर कई रिसर्च भी चल रही हैं। (फोटो साभार: iStock)
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, Asteroid 2025 QV9 एस्टेरॉयड पृथ्वी से 20 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा, जो पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का लगभग पांच गुना है। हालांकि, आपको यह दूरी सुरक्षित लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियां इसे खगोलीय दृष्टि से अपेक्षाकृत कम मानती हैं। (फोटो साभार: iStock)
एस्टेरॉयड, जिन्हें हम आसमानी आफत भी कहते हैं, सौरमंडल के निर्माण के समय बची चट्टानें हैं, जो मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद एस्टेरॉयड बेल्ट में पाई जाती हैं, जो कुछ मीटर से लेकर सैकड़ों किलोमीटर तक चौड़े हो सकते हैं। (फोटो साभार: iStock)