डोनाल्ड ट्रंप की सिक्योरिटी में रहते हैं अमेरिका के ये खतरनाक कमांडो, आंख झपकते ही कर देते है काम तमाम

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान हमला हुआ था। इसमें ट्रंप घायल हो गए थे। यह हमला तब हुआ जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। गोलीबारी होते ही अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने ट्रंप को घेर लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। आइए जानते है कि ये सीक्रेट सर्विस के जवान कौन हैं...

Authored by: Shashank Shekhar MishraUpdated Jul 16 2024, 11:32 IST
​​डोनाल्ड ट्रंप​Image Credit : Twitter01 / 05

​​डोनाल्ड ट्रंप​

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों इसके लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट चुकी है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जो कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। हाल ही में उन पर एक रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी ये घटना घटी। रैली के दौरान एक शख्स ने उन पर गोली चला दी, जो कि उनके दाएं कान को छूकर निकल गई। अब ऐसे में अमेरिका की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग डोनाल्ड ट्रंप की सिक्योरिटी के बारे में जानना चाह रहे हैं। तो बता दें अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षा घेरे में अमेरिका के खतरनाक कमांडो होते हैं तैनात। जो पलक झपकते ही दुश्मन को ढेर करने की ताकत रखते हैं।

​​सीक्रेट सर्विस कमांडो​Image Credit : Twitter02 / 05

​​सीक्रेट सर्विस कमांडो​

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के कमांडो तैनात रहते हैं। बता दें यह कमांडो दुनिया के काफी खतरनाक कमांडो माने जाते हैं। हर तरह की स्थिति में यह सुरक्षा मुहिया करवा सकते हैं। बता दें, भारत में स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड होते हैं, जो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षा देते हैं। वैसे ही सीक्रेट सर्विस के कमांडो अमेरिका में यह काम करते हैं।

​​अमेरिका ​Image Credit : Twitter03 / 05

​​अमेरिका ​

अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए खास तौर पर सीक्रेट सर्विस का गठन किया गया था। अमेरिका में सीक्रेट सर्विस द्वारा राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को सुरक्षा दी जाती है।

​​स्नाइपर ​Image Credit : Twitter04 / 05

​​स्नाइपर ​

बता दे, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप कहीं भी जनसभा को संबोधित करने जाते हैं, तो वहां स्नाइपर की तैनाती की जाती है। यह स्निपर व सीक्रेट सर्विस के खास कमांडो होते हैं। यह पलक झपकते ही किसी भी दुश्मन को मार गिराने की क्षमता रखते हैं।

​​एफबीआई ​Image Credit : Twitter05 / 05

​​एफबीआई ​

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को सुरक्षा देने के लिए जहां-जहां जनसभाएं की जाती है वहां की स्थानीय पुलिस भी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा होती है। इसके साथ ही एफबीआई और अन्य एजेंसियां भी अमेरिका में इस सुरक्षा दस्ते में शामिल होते है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!