गांधी परिवार भी हुआ छोले-भटूरे का दीवाना, लुत्फ उठाने यहां पहुंच गए सोनिया-राहुल-प्रियंका

राहुल और प्रियंका समेत पूरा गांधी परिवार रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मशहूर ‘क्वालिटी’ रेस्तरां में दोपहर के भोजन का लुत्फ उठाता दिखा। परिवार ने यहां शानदार लंच का आनंद लिया। राहुल ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। इन तस्वीरों में देखिए कि किस तरह गांधी परिवार ने एक साथ मिलकर यहां लंच का लुत्फ उठाया और यहां मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Dec 23 2024, 11:27 IST
‘क्वालिटी’ रेस्तरां में लंच Image Credit : Rahul Gandhi Instagram01 / 05

‘क्वालिटी’ रेस्तरां में लंच

राहुल और प्रियंका समेत पूरा गांधी परिवार रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मशहूर ‘क्वालिटी’ रेस्तरां में लंच करने गया। ये ऐसा मौका था जो कभी-कभार ही आता है और लोग भी इन तस्वीरों को देखकर चौंक गए।

प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा भी थे साथ Image Credit : Rahul Gandhi Instagram02 / 05

प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा भी थे साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटी मिराया और सास मौरीन वाड्रा ने रेस्तरां में दोपहर के भोजन का आनंद लिया।

राहुल ने तस्वीरें की शेयर Image Credit : Rahul Gandhi Instagram03 / 05

राहुल ने तस्वीरें की शेयर

राहुल गांधी ने दोपहर के भोजन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, प्रतिष्ठित ‘क्वालिटी’ रेस्तरां में परिवार के साथ दोपहर का भोजन। अगर आप जाएं तो छोले भटूरे खा सकते हैं।

मशहूर हस्तियों की पहली पसंद Image Credit : Rahul Gandhi Instagram04 / 05

मशहूर हस्तियों की पहली पसंद

कई दशकों से मल्टी-कॉन्टिनेंटल व्यंजनों की के कारण यह रेस्तरां पारखी लोगों के लिए एक पसंदीदा भोजन स्थल बना हुआ है। रेस्तरां में परोसा जाने वाला छोला-भटूरा पीढ़ियों से सबसे अधिक बिकने वाले व्यंजनों में से एक बना हुआ है। इसके कई नियमित ग्राहकों में बॉलीवुड सहित विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां शामिल हैं। दिवंगत अभिनेत्री नरगिस यहां नियमित तौर पर आती थीं।

छोले भटूरे के लिए मशहूर Image Credit : Rahul Gandhi Instagram05 / 05

छोले भटूरे के लिए मशहूर

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित क्वालिटी रेस्तरां को आजादी से पहले अमेरिकी सैनिकों द्वारा संरक्षण दिया गया था। यह रेस्तरां अपनी समृद्ध पाक विविधता के लिए जाना जाता है और विशेष रूप से अपने छोले भटूरे के लिए प्रसिद्ध है। गांधी परिवार ने भी छोले-भटूरे ऑर्डर किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!