दुनिया के सबसे खतरनाक सांप रहते हैं यहां, कदम-कदम पर मौत की नींद सुलाने वाले विषधर

ब्राजील में साओ पोलो तट से मात्र 93 मील दूर Ilha da Queimada Grande नाम की जगह है। इस जगह को स्नेक आईलैंड के नाम से ज्यादा लोग जानते हैं। अटलांटिक महासागर से घिरा यह द्वीप बहुत ही खूबसूरत होने के साथ उतना ही खतरनाक भी है। यह इतना खतरनाक है कि इसे आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यह हजारों जहरीले सांपों का घर है और इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक गिना जाता है। चलिए स्नेक आईलैंड के बारे में और जानते हैं -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Jul 10 2025, 18:09 IST
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का घर01 / 09

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का घर

स्नेक आईलैंड दुनिया में गोल्डन लांसहेड वाइपर सांपों का इकलौता प्राकृतिक आवास है। इस प्रजाति के सांप बहुत ही जहरीले होते हैं और इनके काटने से बड़े से बड़े जीव की एक घंटे के अंदर मौत हो सकती है। इनके जहर से इंटरनल ब्लीडिंग होने लगती है, किडनी फेल हो जाती है और ब्रेन हैमरेज हो जाता है। (फोटो -​istock)

यहां सापों का घनत्व बहुत ज्यादा02 / 09

यहां सापों का घनत्व बहुत ज्यादा

स्नेक आईलैंड मात्र 106 एकड़ में फैला है और माना जाता है कि यहां पर प्रति एक मीटर में कम से कम एक सांप रहता है। जंगल और यहां के पत्थरों पर हजारों जहरीले सांप पसरे रहते हैं। यहां हर कदम पर सांपों का दीदार होता है। (फोटो - History Defined)

सर्पदंश की दवा तक पहुंचना मुश्किल03 / 09

सर्पदंश की दवा तक पहुंचना मुश्किल

स्नेक आईलैंड और उसके आसपास कोई अस्पताल नहीं है, किसी तरह की कोई आपातकालीन सेवा उपलब्ध नहीं है। यहां मदद मिलने में भी घंटों लग सकते हैं और कम जहरीले सांप के काटने से भी व्यक्ति की मौत हो सकती है। रिसर्च करने वाले भी यहां अपनी मेडिकल सप्लाई लेकर चलते हैं। (फोटो - istock)

सरकार ने लगाया प्रतिबंध04 / 09

सरकार ने लगाया प्रतिबंध

ब्राजील की नेवी ने इंसानों और लुप्तप्राय सांपों को बचाने के लिए इस आईलैंड पर लोगों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सिर्फ ऑथराइज्ड वैज्ञानिकों को ही यहां जाने की इजाजत मिलती है। (फोटो - istock)

डरावनी कहानियों का घर है स्नेक आईलैंड05 / 09

डरावनी कहानियों का घर है स्नेक आईलैंड

स्थानीय लोग स्नेक आईलैंड की कई डरावनी कहानियां सुनाते हैं। यहां की कहानियों में एक लाइटहाउस कीपर और उसके परिवार की कहानी भी है। जिनके बारे में कहा जाता है कि वह कई सांपों के काटने के कारण मर गए। ऐसे मछुवारों की भी कहानियां यहां हैं, जो गलती से स्नेक आईलैंड चले गए और फिर कभी लौटकर नहीं आए। (फोटो - istock)

इंसानों के लिए नहीं ये जगह06 / 09

इंसानों के लिए नहीं ये जगह

स्नेक आईलैंड इंसानों के लिए बिल्कुल भी नहीं है। यहां पर ताजा पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। बड़ी मात्रा में सांपों की संख्या के कारण यहां इंसानों का बसना नामुमकिन है। यहां तक कि इस आईलैंड पर मौजूद लाइटहाउस भी ऑटोमैटेड है, यहां रात को कोई नहीं रहता। (फोटो - istock)

बेहद खतरनाक जहर07 / 09

बेहद खतरनाक जहर

स्नेक आईलैंड में पाए जाने वाले गोल्डन लांसहेड के जहर के बारे में कहा जाता है कि यह मेनलैंड के जहरीले सांपों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा जहरीला है। यहां के वातावरण और चिड़ियों के शिकार के कारण उसका जहर इतनी तेजी से काम करने के लिए विकसित हुआ है। (फोटो - istock)

फूडचेन में सबसे ऊपर सांप08 / 09

फूडचेन में सबसे ऊपर सांप

कई माइग्रेटरी बर्ड्स यहां आराम के लिए बैठती हैं, लेकिन उन्हें यहां के खतरों के बारे में जानकारी नहीं होती है। गोल्डन लांसहेड यहां फूडचेन में सबसे ऊपर हैं। (फोटो - AI)

भयानक खूबसूरती से भरी जगह09 / 09

भयानक खूबसूरती से भरी जगह

भयंकर सांपों के खतरे के बावजूद स्नेक आईलैंड में हरे-भरे ट्रॉपिकल जंगल और पहाड़ी चट्टानें हैं। यहां से समुद्र का भी शानदार नजारा होता है। सांपों से बचकर यहां पर जीवित रहना लगभग नामुमकिन है। (फोटो - AI)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!