​चीन-पाकिस्तान की नई चाल...SAARC की जगह नया ब्लॉक बनाने का प्लान​

भारत के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे पाकिस्तान और चीन एक नए क्षेत्रीय संगठन की स्थापना के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। ये संगठन अब निष्क्रिय हो चुके दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) की जगह ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दिशा में दोनों देशों के बीच बातचीत काफी आगे तक हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया कि हाल ही में चीन के कुनमिंग शहर में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक हुई, जो इस नए संगठन की दिशा में कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा थी। क्या है पूरा मामला आपको समझाते हैं।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Jun 30 2025, 12:43 IST
​भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की साजिशें​Image Credit : AP/PTI01 / 08

​भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की साजिशें​

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की साजिशों का कोई अंत नहीं दिख रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से चोट खाए दोनों देश अब SAARC की जगह एक नया संगठन खड़ा करने की जुगत में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और चीन एक नए क्षेत्रीय संगठन के गठन के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं, जो संभावित रूप से अब समाप्त हो चुके दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की जगह ले सकता है।

एडवांस चरण में है बातचीतImage Credit : AP/PTI02 / 08

एडवांस चरण में है बातचीत

इस घटनाक्रम से परिचित राजनयिक सूत्रों के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच बातचीत अब एक एडवांस चरण में है, क्योंकि दोनों पक्ष इस बात से आश्वस्त हैं कि क्षेत्रीय एकीकरण और संपर्क के लिए एक नया संगठन आवश्यक है।

SAARC की जगह ले सकता है नया संगठनImage Credit : AP/PTI03 / 08

SAARC की जगह ले सकता है नया संगठन

सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि यह नया संगठन संभावित रूप से क्षेत्रीय ब्लॉक SAARC की जगह ले सकता है, जिसमें भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

​चीन के कुनमिंग में तीन देशों की बैठक​Image Credit : AP/PTI04 / 08

​चीन के कुनमिंग में तीन देशों की बैठक​

उन्होंने कहा कि चीन के कुनमिंग में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के बीच हाल ही में हुई त्रिपक्षीय बैठक उन कूटनीतिक पैंतरों का हिस्सा थी, उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य अन्य दक्षिण एशियाई देशों को, जो SAARC का हिस्सा थे, एक नए समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था।

बांग्लादेश ने दी सफाईImage Credit : AP/PTI05 / 08

बांग्लादेश ने दी सफाई

हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ढाका, बीजिंग और इस्लामाबाद के बीच किसी भी उभरते गठबंधन के विचार को खारिज कर दिया था। उसने कहा था कि बैठक राजनीतिक नहीं थी। विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने कहा, हम कोई गठबंधन नहीं बना रहे हैं।

​भारत को नए मंच में आमंत्रित किया जाएगा​Image Credit : AP/PTI06 / 08

​भारत को नए मंच में आमंत्रित किया जाएगा​

सूत्रों के अनुसार, भारत को नए प्रस्तावित मंच में आमंत्रित किया जाएगा, जबकि श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान जैसे देशों के समूह का हिस्सा होने की उम्मीद है। अखबार ने कहा कि नए संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापार और संपर्क बढ़ाकर अधिक क्षेत्रीय जुड़ाव की तलाश करना है।

भारत ने किया था SAARC निलंबितImage Credit : AP/PTI07 / 08

भारत ने किया था SAARC निलंबित

इसमें कहा गया है कि अगर प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया जाता है, तो यह SAARC की जगह लेगा, जिसे भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण लंबे समय से निलंबित कर दिया गया है। 2014 में काठमांडू में आखिरी बार आयोजित होने के बाद से इसका द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है।

​2016 उरी हमले के बाद से SAARC स्थगति​Image Credit : AP/PTI08 / 08

​2016 उरी हमले के बाद से SAARC स्थगति​

2016 का SAARC शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था। लेकिन उस वर्ष 18 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने मौजूदा परिस्थितियों के कारण शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई। बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा भी इस्लामाबाद बैठक में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!