वाशिंगटन यूनिर्सिटी के रिसर्चर्स ने मच्छरों के स्वभाव को समझने की कोशिश की है। इस शोध के दौरान उन्हें मच्छरों की पसंद और नापसंद के बारे में पता चला है।
मच्छरों के काटे जाने और उनके व्यवहार पर एक नई रिसर्च सामने आई है। इस रिसर्च में दावा किया गया है कि मच्छरों को कुछ खास रंगों से बेहद लगाव है। ये रंग लाल और काला है। इन दोनों रंगों को देखते ही वह काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक यूनिर्सिटी के जीवविज्ञान के प्रोफेसर जेफरी रिफेल का कहना है, 'ये बहुत छोटे हैं फिर भी इनके पास अपना एक छोटा दिमाग होता है। छोटा दिमाग होने के बावजूद इनका मस्तिष्क बहुत तेजी से काम करता है। इंसान को काटते समय इन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं।'
अपने रिसर्च के दौरान रिफेल की टीम ने यह जानने की कोशिश की कि अपने भोजन तक मच्छर पहुंचते कैसे हैं। इन्होंने नर और मनादा दोनों मच्छरों के खाने के व्यवहार का अध्ययन किया।
रिफेल के मुताबिक इंसानों की तरह मच्छर भी कपड़ों को पसंद और नापसंद करते हैं। वे सफेद और हरे रंग के कपड़ों को नापसंद करते हैं लेकिन लाल और काले रंग के कपड़ों की तरफ वे खींचे चले आते है।
उन्होंने कहा, 'किस व्यक्ति का रक्त चूसना इसे चिन्हित करने में मच्छर काफी समझदार होते हैं। वे वैम्पायर हैं। रक्त चूसते समय उन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं। उनकी आंखें, उनकी नाक ये सभी इंसानों को ढूंढकर काटने के लिए सक्रिय रहते हैं।'