1,900 से ज्यादा फायर फाइटर्स, 23 बुलडोजर और 30 वॉटर टैंकर... रात दिन एक कर आग बुझाने में जुटे; खतरे में जिंदगियां!

California Wildfires: पिछले कई सालों से कैलिफोर्निया जल रहा है। जैसे ही कैलिफोर्नियों के जंगलों की आग से जुड़ी खबरें ज़हन में धुंधली होने लगती है ठीक वैसे एक नया अपडेट सामने आ जाता है। इन दिनों मध्य कैलिफोर्निया का जंगल जल रहा है। फायर फाइटर्स रात दिन एक करके आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। अब तक 82,000 एकड़ से ज्यादा इलाके को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है और अब जिंदगियों पर खतरा मंडरा रहा है। अगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो आने वाले दिनों में सैकड़ों इमारतों को अपनी चपेट में ले सकती है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Aug 6 2025, 09:47 IST
धूं-धूं कर जल रहे जंगलImage Credit : AP/iStock01 / 07

धूं-धूं कर जल रहे जंगल

California Wildfires: मध्य कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग ने अब तक 82,000 एकड़ से ज्यादा इलाके को अपनी चपेट में लिया है। यह आग पिछले पांच दिनों से भयानक रूप ले चुकी है और सैकड़ों इमारतों को खतरा बना हुआ है। (फोटो साभार: AP)

कब और कहां भड़की आग Image Credit : AP/iStock02 / 07

कब और कहां भड़की आग

California Wildfires: अमेरिकी वन सेवा और कैलिफोर्निया के वानिकी व अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, 'गिफोर्ड फायर' नाम की यह जंगल की आग शुक्रवार दोपहर उस समय भड़क उठी, जब कैलिफोर्निया हाईवे के पास चार अलग-अलग जगहों पर आग लग गई और उन्होंने मिलकर एक विकराल आग का रूप धारण कर लिया। यह आग अब सैन लुइस ओबिस्पो और सांता बारबरा काउंटी में सांता लूसिया रोड के पास फैल रही है। (फोटो साभार: AP)

इमारतों पर मंडरा रहा खतराImage Credit : AP/iStock03 / 07

इमारतों पर मंडरा रहा खतरा

California Wildfires: समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने से 870 से ज्यादा इमारतें खतरे में हैं। मंगलवार सुबह तक इस आग पर सिर्फ 7 प्रतिशत ही काबू पाया जा सका है। आग की वजह से सांता बारबरा और सैन लुइस ओबिस्पो के लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है। (फोटो साभार: AP)

आग पर काबू पाने की हो रहीं कोशिशेंImage Credit : AP/iStock04 / 07

आग पर काबू पाने की हो रहीं कोशिशें

California Wildfires: अमेरिकी वन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि आग के अनियमित फैलाव के कारण लोगों को अपने इलाके की बदलती स्थिति पर ध्यान रखना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गर्मी और सूखा मौसम बुधवार से सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है, इसलिए आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी उत्तर और दक्षिण दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे। (फोटो साभार: AP)

हवाई टैंकरों की मदद से बुझा रहे आग Image Credit : AP/iStock05 / 07

हवाई टैंकरों की मदद से बुझा रहे आग

California Wildfires: इंसीवेब (अमेरिकी एजेंसी की आपात स्थिति प्रबंधन प्रणाली) के अनुसार, आग बुझाने के लिए 1,900 से ज्यादा दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 40 हैंड क्रू, 115 फायर इंजन, 23 बुलडोज़र और 30 पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं। इन्हें हवाई टैंकरों और हेलीकॉप्टरों की मदद भी मिल रही है। (फोटो साभार: AP)

चारों तरफ धुआं ही धुआं Image Credit : AP/iStock06 / 07

चारों तरफ धुआं ही धुआं

California Wildfires: सांता बारबरा काउंटी अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन स्कॉट सेफचुक ने बताया कि आग ऊंची और खड़ी ढलानों पर फैल रही है और इससे बहुत ज्यादा धुआं उठ रहा है। सेफचुक ने कहा, "आग का ज्यादातर हिस्सा ऐसे दुर्गम इलाकों में है, जहां बुलडोज़र भी नहीं पहुंच सकते।" उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए अब विमानों की भी मदद ली जा रही है। (फोटो साभार: iStock)

सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है धुआंImage Credit : AP/iStock07 / 07

सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है धुआं

California Wildfires: राष्ट्रीय मौसम सेवा के लॉस एंजिल्स कार्यालय ने बताया कि यह धुआं दक्षिण-पश्चिम कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। जंगल की आग से उठने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और इसके दक्षिण और पूर्व की ओर फैलने की आशंका है। (फोटो साभार: iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!