30 घंटे का ट्रैफिक लॉकडाउन! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बना 'गुड़गांव', 18 किलोमीटर तक सिर्फ गाडियां ही गाड़ियां

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर पलटने के बाद 30 घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए और दोनों मार्गों पर भारी जाम लग गया। आलम यह हो गया कि दुर्घटना स्थल के पास रात भर वाहन फंसे रहे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय तक के लाले पड़ गए। अभी भी जाम बरकरार है।

Edited by: शिव शुक्लाUpdated Feb 4 2026, 23:59 IST
एक्सप्रेसवे बना पार्किंग जोनImage Credit : Pti01 / 08

एक्सप्रेसवे बना पार्किंग जोन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट इलाके में गैस टैंकर पलटने के बाद दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों गाड़ियां घंटों तक जहां की तहां फंसी रहीं।

मौके पर राहत टीमेंImage Credit : Pti02 / 08

मौके पर राहत टीमें

मंगलवार शाम करीब पांच बजे व्यस्त राजमार्ग पर ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहा गैस टैंकर पलट गया। टैंकर से ज्वलनशील प्रोपलीन गैस का रिसाव जारी रहने के कारण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम को तैनात किया गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन का चौड़ा टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है।

​एक्सप्रेसवे बना पार्किंग जोन!Image Credit : Pti03 / 08

​एक्सप्रेसवे बना पार्किंग जोन!

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट इलाके में गैस टैंकर पलटने के बाद दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों गाड़ियां घंटों तक जहां की तहां फंसी रहीं। एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यातायात बाधित होने के कारण, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की मुंबई-पुणे शिवनेरी सहित लगभग 165 बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गईं। ​

​पलटा टैंकर और रिसाव का खतराImage Credit : Pti04 / 08

​पलटा टैंकर और रिसाव का खतरा

तेज रफ्तार में जा रहा टैंकर ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील प्रोपलीन गैस भरी थी, जिसके रिसाव से इलाके में दहशत फैल गई।

​रातभर फंसे यात्रीImage Credit : Pti05 / 08

​रातभर फंसे यात्री

दुर्घटना के बाद यात्री पूरी रात सड़क पर फंसे रहे। महिलाओं और बच्चों को भोजन, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पाईं।

वैकल्पिक मार्गों पर भी जामImage Credit : Pti06 / 08

वैकल्पिक मार्गों पर भी जाम

एक्सप्रेसवे बंद होने के कारण यातायात को पुराने मुंबई–पुणे हाईवे पर मोड़ा गया, जहां भारी दबाव के चलते वहां भी जाम की स्थिति बन गई।

​सोशल मीडिया पर फूटा गुस्साImage Credit : Pti07 / 08

​सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। कई लोगों ने एक्सप्रेसवे को 'पार्किंग स्थल' बताते हुए यात्रा न करने की सलाह दी।

धीरे-धीरे बहाल हुआ यातायात08 / 08

धीरे-धीरे बहाल हुआ यातायात

गैस को दूसरे टैंकर में स्थानांतरित करने के बाद चरणबद्ध तरीके से यातायात बहाल किया गया, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में करीब 30 घंटे लग गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!