Ayodhya Deepotsav: लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या, रामलला की मौजूदगी मना पहला दीपोत्सव, फोटों में देखें खूबसूरती

अयोध्या में आज दीपोत्सव में लाखों दीयों की रोशनी से रामनगरी जगमग हुई। इस समरोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी भी अयोध्या पहुंचे। रामलला की मौजूदगी में यह पहला दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान दो नए रिकॉर्ड भी बने। दीपोत्सव के बाद लेजर लाइट शो का भी आयोजन हुआ। जिसे हजारों लोग शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे।

Authored by: पूजा कुमारीUpdated Oct 31 2024, 00:07 IST
आज दीपोत्सव में बने दो रिकॉर्डImage Credit : Times Now Navbharat Digital01 / 06

आज दीपोत्सव में बने दो रिकॉर्ड

अयोध्या में आज दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान रामनगरी लाखों दीयों से रोशन हुई। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीपों को प्रज्जवलित किया गया। आज पहली बार 1100 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू नदी की आरती भी की। दिवाली से एक दिन पहले 30 अक्टूबर को अयोध्या दीपोत्सव के दिन दो रिकॉर्ड्स भी बने। पहला रिकॉर्ड 1121 लोगों द्वारा एक साथ सरयू आरती करने का बनाया। वहीं दूसरा रिकॉर्ड 25,12,525 दीपों को जलाकर बनाया गया।

राम मंदिर पहुंचे सीएम योगीImage Credit : Times Now Navbharat Digital02 / 06

राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी

अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम को राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने भगवान राम के समक्ष दीप भी जलाए। सीएम योगी ने बाहर भी पांच-पांच दीयों को प्रज्जवलित किया। उन्होंने सरयू माता की आरती से पहले उनकी पूजा-अर्चना भी की।

मंदिर प्रागंण में जले हजारों दियेImage Credit : Times Now Navbharat Digital03 / 06

मंदिर प्रागंण में जले हजारों दिये

श्रीराम मंदिर के प्रांगण में आज हजारों दीपों को जलाया गया। दीप प्रज्जवलन के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।

रामलला की मौजूदगी में पहला दीपोत्सवImage Credit : Times Now Navbharat Digital04 / 06

रामलला की मौजूदगी में पहला दीपोत्सव

आज रामलला की मौजूदगी में पहला दीपोत्सव मनाया गया। रामलला 500 सालों के बाद अपने महल में विराजमान हुए। इस साल 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसके बाद यह पहला दीपोत्सव है।

लेजर लाइट शो में हजारों लोग आएImage Credit : Times Now Navbharat Digital05 / 06

लेजर लाइट शो में हजारों लोग आए

अयोध्या में आज दीपोत्सव के बाद लेजर लाइट शो अयोजित हुआ। इस दौरान रोशनी और चमक का अद्भुत समागम देखने को मिला। सरयू नदी के तट पर इस शो का मुख्य आयोजन हुआ। जिसे देखने के लिए हजारों लोग रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी भी लेजर लाइट शो में शामिल हुए।

हर साल बढ़ी दीपों की संख्याImage Credit : Times Now Navbharat Digital06 / 06

हर साल बढ़ी दीपों की संख्या

अयोध्या में दीपोत्सव समारोह पहली बार साल 2017 में आयोजित किया गया था। रामनगरी में साल 2017 में 1.71 लाख दीये जलाए गए थे। जिसके बाद 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख, 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख और 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया। इस साल 25.12 लाख से अधिक दीपों को जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!